best news portal development company in india

मुंबई में लॉरेंस गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने 7 पिस्तौल और 21 जिंदा कारतूस जब्त किए, निशाने पर कोई सेलिब्रिटी था

SHARE:

मुंबई क्राइम ब्रांच ने अंधेरी इलाके से लॉरेंस गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 7 पिस्तौल और 21 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। पुलिस ने बुधवार, 2 अप्रैल को यह जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें संदेह है कि गैंग के निशाने पर कोई सेलिब्रिटी था।

क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने लॉरेंस गैंग के सदस्यों को शनिवार को हिरासत में लिया। उनके हथियार ले जाने के पीछे के मकसद की जांच की जा रही है।

गिरफ्तार लोगों की पहचान विकास ठाकुर उर्फ विक्की, सुमित कुमार दिलावर, श्रेयस यादव, देवेंद्र सक्सेना और विवेक गुप्ता के रूप में की गई है। ये सभी राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। सुमित कुमार और विकास हिस्ट्रीशीटर हैं।

दरअसल, लॉरेंस गैंग की तरफ से सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में गैंग के 5 सदस्यों की गिरफ्तारी और उनके पास से हथियार बरामद होने के बाद इसे सलमान खान की सुरक्षा के लिए बड़े खतरे के रूप में भी देखा जा रहा है।

सलमान बोले- भगवान-अल्लाह ने जितनी उम्र लिखी होगी, उतनी जरूर जिएंगे

इससे पहले 26 मार्च को लॉरेंस गैंग से लगातार मिल रही धमकियों पर सलमान खान ने पहली बार चुप्पी तोड़ी। मुंबई में फिल्म ‘सिकंदर’ की प्रेस मीट में कहा कि भगवान-अल्लाह ने जितनी उम्र लिखी होगी, उतनी जरूर जिएंगे। सिक्योरिटी बढ़ाई जाने पर सलमान ने कहा, ‘कभी-कभी इतने लोगों को साथ लेकर चलने से दिक्कत हो जाती है।’

सलमान ने अपने पेट डॉग का किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा, ‘बहुत समय पहले हमारे पास एक कुत्ता था माइसन, वह बहुत स्वीट था। एक बार चोर आया और माइसन को प्यार करके अपने साथ लेकर चला गया।’

सलमान ने 26 मार्च को मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड में प्रेस मीट की थी, ये फोटो इसी दौरान की है।
सलमान ने 26 मार्च को मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड में प्रेस मीट की थी, ये फोटो इसी दौरान की है।

सलमान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, हर समय 11 जवान साथ रहते हैं 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं।

सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।

8 महीने पहले 14 अप्रैल को सुबह करीब 5 बजे सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 7.6 बोर की बंदूक से 4 राउंड फायरिंग हुई थी। इसके बाद जनवरी में उनके अपार्टमेंट की बालकनी बुलेटप्रूफ कर दी गई है। साथ ही हाई रिजोल्यूशन कैमरे भी चारों तरफ लगाए गए हैं।

ईद (31 मार्च) के दिन सलमान खान अपनी बुलेटप्रूफ बालकनी से फैंस का अभिवादन करते नजर आए थे।
ईद (31 मार्च) के दिन सलमान खान अपनी बुलेटप्रूफ बालकनी से फैंस का अभिवादन करते नजर आए थे।
14 अप्रैल 2025 को सुबह करीब 5 बजे सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग हुई थी। CCTV फुटेज में घटनास्थल से भागते हुए बाइक सवार।
14 अप्रैल 2025 को सुबह करीब 5 बजे सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग हुई थी। CCTV फुटेज में घटनास्थल से भागते हुए बाइक सवार

टाइट सिक्योरिटी के बीच की थी सिकंदर की शूटिंग

सलमान ने इन धमकियों के बीच फिल्म सिकंदर की शूटिंग की थी। सिक्योरिटी के चलते उनके सेट पर भी सिक्योरिटी बढ़ाई गई थी। किसी भी बाहरी व्यक्ति को सेट पर आने की इजाजत नहीं थी।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई