best news portal development company in india

पुलिस से बचने के लिए चोर बनने वाला था किन्नर:जेंडर बदलवाने वाला था, नाम चेतन से बदलकर चेतना रख लिया था

SHARE:

जयपुर पुलिस ने 17 साल से फरार चल रहे एक बदमाश को अरेस्ट किया है। पुलिस से बचने के लिए वह जेंडर परिवर्तन कर पुरूष से किन्नर बनने जा रहा था। ठिकाने बदलने के साथ ही उसने अपना नाम भी चेतन से बदलकर चेतना रख लिया था। मालवीय नगर थाना पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।

डीसीपी (ईस्ट) तेजस्वनी गौतम ने बताया- फरार चोर चेतन सिंघीवाल (37) पुत्र सूरज सिंघीवाल निवासी प्रेम नगर आगरा रोड कानोता को अरेस्ट किया गया है। साल 2008 में चोरी के मामले में उसे 13 फरवरी 2008 को अरेस्ट किया गया था। मालवीय नगर थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे जेसी भेज दिया था। कुछ समय बाद जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद फरार हो गया। उस समय से ही फरार आरोपी चेतन की तलाश की जा रही थी।

छिपने के ठिकाने बदलता रहता था

पुलिस से बचने के लिए वह बार-बार अपने छिपने के ठिकाने बदलता रहता था। उसने अपना नाम चेतन से बदलकर चेतना रख लिया था। पुलिस से बचने के लिए वह किन्नर बनाने जा रहा था।

मालवीय नगर थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
मालवीय नगर थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

चार साल पहले वापस आया जयपुर एसएचओ (मालवीय नगर) संग्राम सिंह ने बताया- आरोपी चेतन सिंघीवाल ने फरवरी 2008 में मालवीय नगर इलाके में एक मकान में चोरी की थी। लॉक तोड़कर घर में घुसकर सोने-चांदी के गहने और कैश चुरा ले गया था। मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजने पर जमानत बाहर आ गया था। फिर भाग गया। पुलिस से बचने के लिए वह जयपुर से बाहर चला गया। पुलिस से बचने के लिए वह बार-बार अपने ठिकाने बदल रहता था। करीब 4 साल पहले जयपुर में आगरा रोड पर आकर रहने लगा।

पहचाने में भी परेशानी

संग्राम सिंह ने बताया- पिछले काफी सालों से फरार होने के कारण पुलिस को उसको पहचाने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बढ़ती उम्र के साथ उसके हुलिया भी बदलाव हो गया। उसको पहचानने वाले पुलिसकर्मियों के भी ट्रांसफर होने के कारण उसको ढूंढना मुश्किल हो गया था।

हुलिया बदलकर रहने लगा

आगरा रोड पर प्रेम नगर में फरार आरोपी चेतन के रहने का पता चला। पुलिस जवानों के जाकर पूछने पर लोग किसी लड़के के रहने से मना कर देते। शक होने पर पुलिस ने आस-पास के लोगों से पहचान करवाई। जानकारी में सामने आया कि पिछले चार साल से किन्नर बनकर रह रही चेतना ही चेतन है।

पुलिस टीम ने शनिवार सुबह दबिश देकर आरोपी को अरेस्ट किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेसी भेज दिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि किन्नर सामाज में शामिल के लिए कागजी कार्रवाई लगभग पूरी हो गई थी। केवल जेंडर परिवर्तन करवाया जाना शेष था। जिसके बाद वह ऑपरेशन करवाकर किन्नर बन समाज में शामिल हो जाता।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई