best news portal development company in india

तेज रफ्तार वाहन ने बेजुबानों को लिया चपेट में, करीब 10 ऊंटों की हुई मौत

SHARE:

फलोदी में भारतमाला हाईवे (गुजरात-पंजाब) पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ऊंटों को काफिले को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में 9 ऊंटों की मौत हो गई। 2 ऊंट तड़प रहे थे। घटना भोजासर क्षेत्र के लक्ष्मण नगर में टोल प्लाजा के पास हुई। हादसे से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।

भोजासर थानाधिकारी अशोक कुमार विश्नोई ने बताया- देर रात ऊंट भारतमाला हाईवे पर आ गए थे। अज्ञात वाहन ने ऊंटों को टक्कर मार दी। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क पर ऊंटों के शव बिखरे देखे। इसके बाद पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने बताया- ऊंटों का झुंड सड़क पार कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया।

पुलिस ने घायल ऊंटों को सड़क से हटवाया। वहीं लोगों से हादसे को जानकारी ली।
पुलिस ने घायल ऊंटों को सड़क से हटवाया। वहीं लोगों से हादसे को जानकारी ली।

मौके पर जुटे लोग, बोले- रफ्तार बेकाबू हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। गुस्साए लोग प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने कहा- टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ऊंटनी के गर्भ से बच्चा बाहर आ गया। उन्होंने कहा- भारतमाला परियोजना के बाद से इस हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बेकाबू हो गई है। प्रशासन से मांग करते हैं कि इस मार्ग पर पशु चेतावनी के संकेतक लगाए जाएं। रात में गश्त बढ़ाई जाए।

सूचना पर सुबह 9 बजे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल जानवरों के इलाज के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरार वाहन ड्राइवर की तलाश जारी है।

ढाई घंटे तक हाईवे को किया जाम हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घटना के विरोध में हाईवे जाम कर दिया। सुबह 7.20 से 9.50 बजे तक हाईवे जाम रहा। थानाधिकारी अशोक कुमार ने सुबह 9:50 बजे जाम खुलवाया।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई