best news portal development company in india

पाली के भांगेसर गांव के 4 लोगों की मौत:सरपंच बोले- 3 को तेज गर्मी से आया स्ट्रोक; CMHO ने कहा-जिले में हीटवेव नहीं

SHARE:

पाली के एक गांव के चार लोगों की एक ही दिन में मौत हो गई। गांव के सरपंच और उप-सरपंच ने कहा कि एक बुजुर्ग बीमार था, बाकी 3 को तेज गर्मी के कारण स्ट्रोक आया, इस वजह से मौत हुई। इस पर CMHO डॉ विकास मारवाल ने कहा- गर्मी से मौत का मामला नहीं है, अभी कही भी हीट वेव की स्थिति नहीं है। न लू-तापघात से किसी पीड़ित की मौत हुई है।

घटना पाली जिला मुख्यालय से 20 KM दूर दो हजार की आबादी वाले गांव भांगेसर में हुई। बुधवार को गांव में चार लोगों की मौत हो गई। भांगेसर के सरपंच हबीब खान और उप-सरपंच मदनसिंह देवड़ा ने दावा किया कि तीन लोगों की तेज गर्मी से तबीयत बिगड़ गई। इस वजह से उन्हें स्ट्रोक आया और मौत हो गई। जबकि एक बुजुर्ग बीमार थे।

भांगेसर गांव में मौत के 4 केस, दावा- गर्मी से 3 की मौत…

नारायण देवासी (40) और मोतीराम देवासी (55)
नारायण देवासी (40) और मोतीराम देवासी (55)

केस 1. नारायण देवासी (40) शादी समारोह में गए थे

पुणे में बिजनेस करने वाले नारायण देवासी (40) पुत्र शिवलाल रिश्तेदार की शादी अटैंड करने 3 दिन पहले अपने गांव भांगेसर आए थे। बुधवार को वे नाडोल (पाली) के पास केवली‎ गांव में शादी समारोह में गए थे।

वहां अचानक उनकी तबीयत ‎बिगड़ी और मौत हो गई। परिजन का कहना है कि तेज गर्मी के कारण उनकी हार्ट अटैक या स्ट्रोक से मौत हुई। गुरुवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया।

केस 2. मोतीराम देवासी (55) तीन दिन से बीमार थे

गांव के मोतीराम देवासी (55) पुत्र पोकरराम की भी बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ी। परिजन बोले- मोतीराम दो-तीन दिन से बीमार थे। बुधवार को तेज गर्मी के कारण तबीयत ज्यादा बिगड़ने से मौत हो गई। बुधवार शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

घेवरराम (60) और नारायण लाल (60)
घेवरराम (60) और नारायण लाल (60)

केस 3. घेवरराम (60) दूध लेकर लौटे और तबीयत बिगड़ी

गांव के घेवरराम (60) बुधवार को रोजाना की तरह डेयरी से दूध लेकर घर पहुंचे थे। अचानक उनकी तबीयत ‎बिगड़ गई। परिजन पाली जिला अस्पताल ले‎ गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि तेज गर्मी में अटैक आने से मौत हुई। गुरुवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया।

लंबे समय से बीमार चल रहे नारायणलाल की भी मौत

गांव के नारायणलाल (60) पुत्र खेमाराम लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। बुधवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई