अजमेर में एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर 5 साल तक रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी पर सोशल मीडिया पर दोस्ती कर फिजिकल रिलेशन बनाने और अश्लील फोटो से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गंज थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि कुछ सालों पहले एक युवक ने उसे दोस्ती का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उसने मना कर दिया था। आरोपी ने सोशल मीडिया पर नजदीकी बड़ाई और प्रेम जाल में उसे फंसा लिया था।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके घर पर आने लग गया था। इसी बीच आरोपी ने जब उसके परिवार के लोग घर पर नहीं थे, इसका फायदा उठाकर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव बनाया था। विरोध करने पर उसने शादी करने का आश्वासन दिया था। बाद में उसके साथ रेप किया। इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो—वीडियो बना लिए।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 5 साल तक आरोपी शादी का आश्वासन देकर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाता रहा था। कुछ समय बाद में जॉब का झांसा देकर अजमेर से चला गया। जब उसे संपर्क किया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया और फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
