best news portal development company in india

डीजे पर नाचते समय फायरिंग का वीडियो वायरल:कोटपूतली में आरोपी अशोक गुर्जर गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

SHARE:

कोटपूतली के पनियाला गांव में डीजे पर नाचते हुए फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी अशोक गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वह डीजे की धुन पर नाचते हुए पिस्टल से फायरिंग करता दिख रहा था।

पुलिस के अनुसार यह वीडियो 6 मार्च के आसपास का है। आरोपी अशोक रावत पनियाला गांव का रहने वाला है। वीडियो में वह चार राउंड फायरिंग करता नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल बरामद कर ली है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अशोक के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 27 फरवरी को भी उस पर फायरिंग और हमले का केस दर्ज किया गया था। पनियाला थाना पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई