best news portal development company in india

रेस्टोरेंट में वीडीओ से मारपीट करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार:सरकारी कागजों से भरा बैग चुराकर भागे थे, चाकू से किया था वार

SHARE:

रेस्टोरेंट में खाना खाने गए दो ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ) के साथ नशे में मारपीट और सरकारी कागजों से भरा बैग चोरी करने के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार​ किया गया है। दोनों ने रेस्टोरेंट संचालक से झगड़ते लड़कों का समझाया था। इस पर लड़कों ने दोनों पर चाकू से वार किया था। मामला उदयपुर की बड़गांव थाना इलाके का था।

झगड़ते लड़कों को समझाया तो पीटा

थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया- 3 जून 2025 को नरेश कुमार पुत्र किशनलाल निवासी रणजीत कॉलोनी श्रीगंगानगर हाल निवासी ट्रेजर टाउन बड़गांव ने मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट में बताया​ कि वह विकास अधिकारी के पद पर ग्राम पंचायत लोसिंग में कार्यरत है।

2 जून को वह और उनका साथी ग्राम विकास अधिकारी श्याम प्रताप सिंह स्कूटी से घूमने के लिए टीबी हॉस्पिटल बड़ी गांव की तरफ गए थे। वहां रेस्टोरेंट गोलमाल में जा रहे थे। उस दौरान साथी ने अपना बैग स्कूटी में रख दिया था। बैग में कुछ सरकारी कागज और रुपए थे। रेस्टोरेंट के अंदर 4-5 लोग पहले से बैठे थे और आपस में हल्ला कर रहे थे।

रेस्टोरेंट संचालक और लड़कों के बीच पेमेंट देने की बात पर विवाद चल रहा था। एक लड़का उसकी टेबल के पास आकर गाली-गलौज करने लगा। जिसको उसने मना किया तो उसके बाकी साथी भी उससे उलझने लगे। वह अपने साथी के साथ बाहर की तरफ आए तो सभी पीछे-पीछे बाहर आ गए। एक लड़के ने उसे चाकू दिखाकर धमकाया। इसके बाद सभी लड़कों ने उसके और साथी के साथ मारपीट की। पत्थर से सिर पर वार कर दिया। दोनों के सिर और कान पर गहरी चोट आई है। स्कूटी के पास गए तो बैग नहीं मिला।

पुलिस ने इनको पकड़ा

मामले में अर्जुन पुत्र रामपाल कश्यप निवासी कृष्णपुरा गली-11 भूपालपुरा हाल निवासी दुर्गा कॉलोनी नीमचखेड़ा, इसके भाई रवि कश्यप पुत्र रामपाल, सचिन पुत्र राजेश कश्यप निवासी निजामपुर कुर्रा मैनपुरी उत्तर प्रदेश हाल अलीपुरा, सौरभ पुत्र स्व.अयज कश्यप निवासी कन्नौज यूपी हाल गली-11 कृष्णपुरा, लक्ष्मीलाल उर्फ सूरज पुत्र गंगाराम कश्यप ​निवासी एकलव्य कॉलोनी मल्लातलाई और जितेन्द्र पुत्र भैरूलाल गमेती निवासी कृष्णपुरा पुत्र भैरूलाल गमेती निवासी कृष्णपुरा गली-11 को बड़ी से गौरेला जाने वाले रोड से गिरफ्तार किया है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई