best news portal development company in india

फतेहपुरा गांव में कच्चे घरों में लगी आग:75 किलो तेल और बाइक जलकर खाक, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

SHARE:

चौमूं उपखंड क्षेत्र के फतेहपुरा गांव में मालियों की ढाणी में स्थित कालूराम के कच्चे घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि लोगों को कुछ भी बचाने का मौका नहीं मिला।

आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। एक बाइक भी आग की चपेट में आ गई। पशुओं के लिए रखा चारा और 75 किलो से अधिक खाद्य तेल भी जल गया। अनाज सहित अन्य जरूरी सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।

स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पानी के पाइप से आग बुझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आर्थिक नुकसान काफी हुआ है।

प्रभावित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। पटवारी और स्थानीय अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई