राजाखेड़ा थाने में दर्ज दहेज प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी तपेंद्र सिंह की गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा के निर्देशन में की गई।
पीड़िता ने 5 अप्रैल 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोपी तपेंद्र सिंह (27) ने न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था। जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें केरन सिंह, मूरी देवी और रूबी शामिल हैं। सभी आरोपी राजाखेड़ा के वार्ड नंबर 15 के रहने वाले हैं।
