best news portal development company in india

लेपर्ड ने महिला पर मारा झपट्‌टा:वन विभाग के लगाए पिंजरे में कैद, बोखाड़ा लेकर गई टीम

SHARE:

उदयपुर के सायरा क्षेत्र में एक महिला पर झपट्टा मारने के बाद वन विभाग की और से लगाए एक पिंजरे में लेपर्ड कैद हो गया। गनीमत रही कि महिला की हालत ठीक है। दरअसल, सायरा के निकोर में लेपर्ड आने के बाद वन विभाग ने एक पिंजरा लगाया था। रात करीब 12 बजे लेपर्ड पिंजरे में आ गया। तब लोगों ने राहत ली। वन विभाग की टीम लेपर्ड को बोखाड़ा रेंज में लेकर गए।

इससे पहले मंगलवार शाम पशुओं के लिए घास लेने गई गांव की वीना कंवर पर लेपर्ड ने झपट्टा मारा था। महिला ने भागकर अपनी जान बचाई। लेपर्ड भी भाग निकला। इस बीच गांव वाले एकत्रित हो गए। बाद में महिला को हॉस्पिटल लेकर गए।

उदयपुर के सायरा के निकोर में पिंजरे में आया लेपर्ड
उदयपुर के सायरा के निकोर में पिंजरे में आया लेपर्ड

मामले की जानकारी पर वन विभाग ने एक पिंजरा लगाया। रात करीब 12 बजे लेपर्ड पिंजरे में कैद हो गया। इसकी सूचना गांव के राधेश्याम आमेटा ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग के रामकेश व जितेन्द्र कुमार सहित टीम मौके पर पहुंची और लेपर्ड को लेकर गई। इससे पहले सोमवार रात को भी बाड़े में लेपर्ड ने एक भैंस का शिकार किया था।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई