अहमदाबाद में गुरुवार(12 जून) को हुए प्लेन क्रैश हादसे में राजस्थान के 12 लोगों की मौत हुई है। आज मृतकों और उनके परिजनों का डीएनए टेस्ट होगा। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही मृतकों के शव परिवार वालों को सौंपे जाएंगे।
इस हादसे में राजस्थान के 6 परिवारों के सदस्यों की जान गई है। इनमें 5 मृतक बांसवाड़ा के, 5 उदयपुर के और एक-एक बालोतरा और बीकानेर के रहने वाले थे।
इस हादसे में कोटा के मयंक सेन की जान बच गई। जिस हॉस्टल पर प्लेन क्रैश हुआ, मयंक उस हॉस्टल से 20 मिनट पहले ही खाना खाकर निकले थे। खुशबू राजपुरोहित का एक नया वीडियो सामने आया है, जो उन्होंने फ्लाइट में बोर्ड होने के बाद बनाया था। उदयपुर के वरदीचंद की मौत के कुछ घंटों बाद ही उनके घर पोती ने जन्म लिया। पायल खटीक को उनके पिता ने बड़े संघर्ष के बाद लंदन भेजा था। उनके पिता लोडिंग टेंपो के ड्राइवर हैं।
