best news portal development company in india

झुंझुनूं में करंट लगने से चचेरे भाइयों की मौत:खेत में 11KV की लाइन से टच हुआ लोहे का सरिया; मौके पर दम तोड़ा

SHARE:

खेत में में काम कर रहे 2 भाइयों की करंट लगने से मौत हो गई। वे यहां निर्माण कार्य करते हुए लेंटर डालने से पहले सरिए को सीधा खड़ा कर रहे थे। सरिया 11KV बिजली लाइन से टकराया और अचानक धमाका हुआ। इसके बाद दोनों जमीन पर गिर पड़े। खेत पर मौजूद लोगों ने उन्हें लोहे के सरिए से अलग किया। तब तक दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

मामला झुंझुनूं के सूरजगढ़ क्षेत्र के गांव कुलोठ कलां का सोमवार सुबह का है।

थानाधिकारी हेमराज मीणा ने बताया- हादसे के बारे में जानकारी मिली। ईश्वर मेघवाल (52) और दुलीचंद (40) निवासी कुलोठ कलां की करंट लगने से मौत हो गई है। जैसे ही परिजन रिपोर्ट देंगे, अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

11 KV की लाइन से टच हुआ लोहे का सरिया

जानकारी के अनुसार, ईश्वर और दुलीचंद दोनों महावीर सिंह के खेत में मकान निर्माण का काम कर रहे थे। सोमवार सुबह करीब 10 बजे दोनों लेंटर डालने से पहले सरिया को सीधा कर रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 KV लाइन से सरिया टकरा गई। सरिया के संपर्क में आते ही करंट का जोरदार झटका लगा, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

तस्वीर, मॉर्च्युरी की है। जहां परिजन बैठे हैं। दोनों चचेरे भाइयों के जाने से अब घर में कमाने-खाने का संकट हो गया है।
तस्वीर, मॉर्च्युरी की है। जहां परिजन बैठे हैं। दोनों चचेरे भाइयों के जाने से अब घर में कमाने-खाने का संकट हो गया है।

बिजली लाइन ढीली थी

जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब सरिया अचानक उछल कर ऊपर ढीली होकर लटक रही लाइन 11KV की लाइन से टकरा गया। दोनों चचेरे भाई थे और निर्माण कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।

परिजनों की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं

सूचना मिलने पर सूरजगढ़ थाने के थानाधिकारी हेमराज मीणा मौके पर पहुंचे और शवों को सरकारी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शवों को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई