best news portal development company in india

मकान के बाहर खड़ी कार के चारों पहिये चोरी:रात में आये चोरों ने दिया घटना को अंजाम, आये दिन जवाहर नगर में हो रही घटनाएं

SHARE:

भरतपुर के जवाहर नगर कॉलोनी में से कुछ चोर एक मकान के बाहर खड़ी कार के चारों पहिए चोरी कर ले गए। सुबह जब कार के मालिक उठे तो, उन्हें कार के चारों पहिए गायब मिले। जिसके बाद उन्होंने मथुरा गेट थाने में शिकायत दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। वह आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं।

जवाहर नगर निवासी महिला ओमवती ने बताया कि मेरे बेटे जगदीप सिंह की कार हमारे घर के बाहर खड़ी हुई थी। मेरा लड़का जगदीप जयपुर गया हुआ था। सुबह 6 बजे मैं जागकर अपने घर से बाहर आई। जिसके बाद कार को देखा तो, कार के चारों पहिए गायब थे। जब आसपास के मकानों में पूछताछ की तो, उन्हें कुछ नहीं पता है। कुछ अनजान चोर हमारी कार के पहिये खोलकर उन्हें चोरी कर ले गए हैं।

ओमवती के छोटे हेम सिंह ने बताया कि मेरे भाई ने स्विफ्ट कार जनवरी महीने में खरीदी थी। आये दिन जवाहर नगर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। जबकि हमारे घर महज 50 मीटर की दूरी पर सीएम का मकान है। इसलिए जवाहर नगर में पुलिस की गश्त व्यवस्था ठीक होनी चाहिए। उसके बाद भी पुलिस लापरवाह नजर आ रही है।

मथुरा गेट थाना अधिकारी मदन लाल मीणा ने बताया की, परिवादी ने थाने पर शिकायत दी है। जिसके बाद आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई