best news portal development company in india

प्रदेश के सबसे गर्म शहर में 10 मिनट बरसे बादल:उमस व गर्मी बरकरार, आज भी बारिश की संभावना

SHARE:

प्री-मानसून गतिविधियों के तहत जिले में बुधवार शाम अचानक मौसम ने पलटा मार दिया। जैसलमेर शहर में बुधवार शाम 10 मिनट मेघ बरसे। वहीं कई गांवों में भी बारिश हुई। बुधवार को दिन भर गर्मी व उमस ने बेहाल कर दिया था। शाम 7 बजे के करीब एकाएक मौसम बदलने लगा।

7.15 बजे से शहर में रिमझिम बारिश हुई। जो करीब 10 मिनट तक चली। साथ ही ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत पहुंचाई। लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान अब एक-दो में अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। ताकि खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य समय पर कर सके। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार मानसून में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

जैसलमेर शहर में बुधवार शाम 10 मिनट मेघ बरसे।
जैसलमेर शहर में बुधवार शाम 10 मिनट मेघ बरसे।

प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा जैसलमेर

बुधवार शाम को बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली। लेकिन दिन भर उमस भरी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। वहीं प्रदेश में सबसे गर्म शहर जैसलमेर रहा। जैसलमेर का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री रहा। दिन के पारे में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं रात का पारा चार दिनों से 29 डिग्री पर स्थिर रहा।

26 जून से प्री-मानसून की बारिश

कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि 26 से 29 जून तक जिले में प्री मानसून की दस्तक होगी। जिससे झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। आगामी तीन दिनों तक जिले में कहीं कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई