उदयपुर में देबारी नेशनल हाईवे पर हनुमान मंदिर के सामने गुरुवार को एक दवाओं के खोखे से भरा ट्रक अचानक पलट गया। ट्रक पलटते ही दवाओं के खोखे सड़क पर बिखर गए। चालक को मामूली चोट लगी है। गनीमत रही कि ट्रक के पीछे कोई वाहन नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक बीच रोड पर पलटने से वाहनों का लंबा जाम लगता गया।
सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने क्रेन मंगवाई और उसकी सहायता से ट्रक को खड़ा कर साइड कराया गया। करीब 1 घंटे बाद जाम खुल पाया। जानकारी अनुसार ट्रक उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की तरफ जा रहा था।
देबारी स्थित हनुमान मंदिर के पास ढलान पर उतरते ही वह अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें भरे खोखे एक के बाद एक सड़क पर गिरते हुए। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।






