best news portal development company in india

जयपुर पुलिस पर फायरिंग करने वाला बदमाश गिरफ्तार:रंगदारी वसूली के लिए बनाई गैंग, टारगेट तय कर देते थे धमकी

SHARE:

जयपुर में पुलिस पर फायरिंग मामले से जुड़े एक गैंग के हथियारबंद बदमाश को अरेस्ट किया गया है। गैंग सट्टा, ब्याज व भूमाफियाओं से रंगदारी वसूलने का काम करती है। गैंग की ओर से टारगेट तय कर धमकी देकर रंगदारी वसूली जाती, रुपए नहीं देने पर फायरिंग की जाती है। भट्टाबस्ती थाना पुलिस ने बदमाश से मिले अवैध हथियार जब्त किए हैं। पुलिस फरार गैंगस्टर व उसके साथियों की तलाश कर रही है।

डीसीपी (नॉर्थ) राशि डोगरा डूडी ने बताया- आर्म्स एक्ट में बदमाश राजेश स्वामी (24) पुत्र रामप्रसाद स्वामी निवासी ज्योतिषियों का मोहल्ला करधनी को अरेस्ट किया है। शनिवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक लड़का किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। इसके पास अवैध हथियार हो सकता है। भट्टाबस्ती थाना पुलिस ने सूचना पर अमानीशाह दरगाह के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास एक देसी पिस्टल और कारतूस मिला। पुलिस ने आरोपी राजेश स्वामी को अरेस्ट कर अवैध हथियार जब्त कर लिए।

गैंग के लिए अहम भूमिका

पूछताछ में सामने आया कि वह संदीप राज गैंग का सक्रिय बदमाश है। गैंग के बदमाशों को शरण देने, रुपयों की व्यवस्था और हथियार दिलाने का अहम काम वही करता है। गैंगस्टर संदीप राज के इशारे पर सट्‌टा कारोबारी, भूमाफिया, ब्याज माफियाओं को टारगेट तय कर रंगदारी मांगी जाती है। धमकी के बाद भी रुपए नहीं देने पर फायरिंग कर डराया जाता है।

गैंगस्टर को पुलिस से बचाया एक जून को गैंगस्टर संदीप राज ने रामनगरिया इलाके में पुलिस पर फायरिंग की थी। फायरिंग कर काली स्कॉर्पियों में गैंगस्टर संदीप राज अपने साथियों के साथ भाग निकला था। पुलिस ने शहरभर में उसको पकड़ने के लिए नाकाबंदी करवाई थी।

जांच में सामने आया कि पुलिस पर फायरिंग कर भागने के बाद गैंगस्टर संदीप राज ने बदमाश राजेश स्वामी को हथियार रखने के लिए दिए थे। पुलिस पर फायरिंग में यूज स्कॉर्पियों गाड़ी को भी राजेश ने चौमूं में छिपा दिया। इसके बाद दूसरी गाड़ी से गैंगस्टर संदीप राज को फुलेरा रेलवे स्टेशन तक छोड़कर आया था।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई