best news portal development company in india

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर CM हाउस में हमला:सिर पर चोट; आरोपी गुजरात का, दावा- बंगले की रेकी की, CCTV में भी दिखा

SHARE:

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह CM आवास में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। दिल्ली CM ऑफिस ने बयान में कहा,

QuoteImage

आज जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पर हमला किया। उसे दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ की जा रही है।

QuoteImage

दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- आरोपी ने CM का हाथ पकड़कर खींचा। वे मेज के कोने से टकराईं। सिर पर चोट आई है। मीडिया में चल रही थप्पड़ वाली बात गलत है।

आरोपी का नाम राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया (41) है। वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। मंत्री प्रवेश वर्मा ने दावा किया है कि आरोपी 24 घंटे से CM की रेकी कर रहा था।

सोशल मीडिया में CCTV भी वायरल हो रहा है। इसमें खीमजीभाई 19 अगस्त को CM के शालीमार बाग निवास का रेकी करता हुआ दिख रहा है।

इधर, घटना के बाद दिल्ली के मुख्य सचिव और कई मंत्री रेखा गुप्ता का हालचाल जानने सीएम हाउस पहुंचे। यहीं पर सीएम का इलाज चल रहा है।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में खीमजीभाई CM के शालीमार बाग निवास का वीडियो बना रहा है।
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में खीमजीभाई CM के शालीमार बाग निवास का वीडियो बना रहा है।
इस दौरान आरोपी वहां पर एक घर में अंदर घुसते हुए भी दिखाई दे रहा है।
इस दौरान आरोपी वहां पर एक घर में अंदर घुसते हुए भी दिखाई दे रहा है।

प्रवेश वर्मा का दावा- आरोपी ने पहले रेकी की थी

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा- दिल्ली को एक ऐसी मुख्यमंत्री मिली है जो रोजाना अपने आवास पर जनसुनवाई कर रही हैं। दिल्ली-NCR से रोजाना 1000-2000 लोग CM के पास आते थे। आज जो हुआ वह बेहद निंदनीय है। हम मुख्यमंत्री से मिले, वह घायल थीं। उनकी MLC की गई।

उन्होंने कहा- हमें पता चला है कि आरोपी व्यक्ति पिछले 24 घंटों से सीएम की रेकी कर रहा था, उसने गुप्ता के शालीमार बाग स्थित घर की भी रेकी की। रात सिविल लाइंस में भी गुजारी। ताकि वह मुख्यमंत्री से मिल सके। आज जब वह आया, तो उसके हाथ में कोई कागज नहीं था। वह सीएम से मिलते ही हमला किया। CM के हाथ-पैर और सिर में चोट आई है

2 स्केच में समझे घटना कैसे हुई

आरोपी ने जनसुनवाई के दौरान CM का हाथ पकड़कर खींचा और धक्का-मुक्की की।
आरोपी ने जनसुनवाई के दौरान CM का हाथ पकड़कर खींचा और धक्का-मुक्की की।
CM इस दौरान मेज के कोने से टकराईं। उनके सिर पर चोट लग गई।
CM इस दौरान मेज के कोने से टकराईं। उनके सिर पर चोट लग गई।

जनसुनवाई में पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा

  • शैलेंद्र कुमार- मैं उत्तम नगर से सीवर की शिकायत लेकर आया था। जैसे ही CM आवास के गेट पर पहुंचा, वहां अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा गया। यह गलत हुआ।
  • अंजली- अगर कोई फर्जी व्यक्ति मुख्यमंत्री को थप्पड़ मार सकता है, तो यह गंभीर बात है। वह व्यक्ति बात कर रहा था और अचानक उसने थप्पड़ मार दिया। पुलिस उसे पकड़कर ले गई है।
सीएम आवास पर सुनवाई की जा रही थी। इसमें सैकड़ों लोग पहुंचे थे।
सीएम आवास पर सुनवाई की जा रही थी। इसमें सैकड़ों लोग पहुंचे थे।
दिल्ली सीएम आवास के बाहर मौजूद सिक्योरिटी।
दिल्ली सीएम आवास के बाहर मौजूद सिक्योरिटी।

BJP, कांग्रेस, AAP नेताओं के बयान

  • दिल्ली BJP के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर: 35 साल का कोई व्यक्ति जनसुनवाई में आया था। उसने CM को कोई दस्तावेज दिया। इसके बाद कुछ कहासुनी हुई। उसने हमला करने की कोशिश की। यह किसी ऐसी पार्टी का हो सकता है, जो हताश हो चुकी है।
  • दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख देवेंद्र यादव: घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। रेखा गुप्ता पूरी दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। इस तरह की घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, कम है। इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को उजागर कर दिया है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं तो सामान्य पुरुष या महिला की सुरक्षा कैसे हो सकती है?
  • दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और AAP नेता आतिशी: रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
  • पूर्व भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी- रेखा जी को जनता से मिलने से रोकने के लिए यह एक साजिश के तहत किया गया। प्रधानमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से जनता से जुड़ने को कहा है। इससे विपक्ष में हताशा है। मुझे 100% यकीन है कि जांच से पता चलेगा कि आरोपी कांग्रेस, AAP या CPI से जुड़ा कार्यकर्ता था।
राजकोट के कोठारिया इलाके में आरोपी राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया का घर।
राजकोट के कोठारिया इलाके में आरोपी राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया का घर।

आरोपी रिक्शा चालक, मां बोली- मेरा बेटा पशु प्रेमी

राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया राजकोट के कोठारिया इलाके में रहने वाला है और रिक्शा चलाता है। राजकोट पुलिस उसके घर पहुंची। वहां उसकी मां मिली। उन्होंने कहा- मेरा बेटा पशु प्रेमी है। सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली में कुत्तों को पकड़ने के आदेश दिए जाने के बाद से वह दुखी था। इसलिए वो दिल्ली गया था।

20 फरवरी 2025 को दिल्ली की CM बनी थीं रेखा गुप्ता

20 फरवरी 2025 को रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से लंबे समय से जुड़ी हैं। वे दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रही हैं।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई