best news portal development company in india

जयपुर में घर छोड़कर भागी नाबालिग लड़की:परिवार के डांटने से नाराज थी, CCTV फुटेज से पीछा कर तलाश की

SHARE:

जयपुर में घर छोड़कर एक नाबालिग लड़की के भागने का मामला सामने आया है। परिजनों के डांटने से नाराज होकर वह घर से बिना बताए निकल गई थी। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर पीछा कर नाबालिग को ढूंढ़कर परिजनों को सौंपा।

डीसीपी (नॉर्थ) करण शर्मा ने बताया- जयसिंहपुरा के रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी 15 साल की बेटी डांटने पर घर छोड़कर चली गई है। काफी ढूंढने के बाद भी बेटी का पता नहीं लगा। पुलिस ने नाबालिग के गुम होने पर मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस टीम ने CCTV फुटेजों के आधार पर नाबालिग की तलाश शुरू की। पुलिस कॉन्स्टेबल मनोज कुमार ने फुटेज को खंगालते हुए पीछा किया। पीछा करते हुए नाबालिग को रहमत मस्जिद के पास से ढूंढ निकाला। नाबालिग से समझाइश कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई