फेडरेशन ऑफ राजस्थान इवेंट मैनेजर्स (फोरम) और ब्लैक रॉक के सहयोग से आयोजित 12वें वार्षिक संस्करण इवेंट स्थान 2025 की शुरुआत फेयर मोंट जयपुर में हुई। तकनीक, संगीत और परंपरा के इस संगम ने पहले ही दिन मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत ओपन नेटवर्किंग सत्र से हुई, जिसमें देशभर से आए 250 से अधिक इवेंट मैनेजर्स, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स ने अनुभव साझा किए।
शाम का सबसे आकर्षक पल रहा बॉटलैब का ड्रोन शो, जिसमें आसमान पर भारत का नक्शा, जयपुर, खमा घणी, फोरम का लोगो और इवेंट स्थान 2025 की आकृति उकेरी गई।


कार्यक्रम से जुड़ी 3 बड़ी बातें….
1. पारंपरिक स्वागत से कार्यक्रम का आगाज इवेंट स्थान 2025 की शुरुआत जयपुर की पारंपरिक मेहमानवाजी के साथ हुई, जहां “खम्मा घणी” के अभिवादन से मेहमानों का स्वागत किया गया। सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा। फोरम के अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी ने बताया कि इस खास आयोजन में आईफा के संस्थापक सब्बास जोसफ भी शामिल हो रहे हैं और मुख्य भाषण देंगे।
2.सिंगर नवज्योत के गानों ने बांधा समां फोरम के सचिव अजय चौहान ने बताया कि पहले दिन की शाम को जयपुर के लोकप्रिय गायक नवज्योत ने अपने संगीत से यादगार बना दिया। नवज्योत ने बॉलीवुड के हिट गानों जैसे अनहोले, अन्टिल आई फाउंड यू, ओ सनम, फितूर, लैला, परेशान, दरिया, दिल से रे, बेवफा, ओ ओ जाने जाना, हम्मा हम्मा, इलाही आदि की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए।
3. नवज्योत की परफॉर्मेंस से जयपुर के टैलेंट को मिला राष्ट्रीय मंच जयपुर के उभरते हुए युवा कलाकार नवज्योत अहूजा, जो अपनी ऊर्जावान लाइव परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, ने इवेंटस्थान 2025 के पहले दिन को अपनी प्रस्तुति से यादगार बना दिया और जयपुर के टैलेंट को राष्ट्रीय मंच पर चमकाया। इवेंट-स्थान 2025 का दूसरा दिन रोमांचक सत्रों, प्रस्तुतियों और प्रतिष्ठित फोरम अवॉर्ड्स के साथ और भी खास होने वाला है।






