best news portal development company in india

युवती को जान से मारने और किडनैप करने की धमकी:मध्यप्रदेश का युवक सगाई के बाद से कर रहा परेशान, पिता ने करवाई FIR

SHARE:

अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में युवती को जान से मारने और किडनैप करने के धमकी देने का मामला सामने आया है। मध्यप्रदेश निवासी आरोपी पीड़िता को उसकी सगाई होने के बाद से लगातार परेशान कर रहा है।मामले में पीड़िता के पिता ने नसीराबाद सदर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पीड़ित युवती के पिता ने नसीराबाद सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसने उसकी पुत्री की सगाई लगभग 2-3 माह पूर्व टौंक जिले में की थी। पिता का आरोप है कि सगाई के बाद से ही मध्यप्रदेश निवासी युवक राहुल उसकी पुत्री को लगातार फोन लगाकर धमकी दे रहा है और मैसेज व फोन कर उसका पीछा कर गाली गलौच कर रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी आरोपी उसकी बेटी को सगाई वाला रिश्ता रखने पर जान से मारने की और जबरन उठाकर ले जाने की तथा बदनाम करने धमकी दे रहा है। आरोपी युवक की करतूत से उसकी बेटी डरी हुई है।पिता ने युवक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर न्याय की गुहार लगाई है। नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई