best news portal development company in india

बिजली विभाग का कर्मचारी दुबई से चला रहा ऑनलाइन सट्टा:8 महीने से ड्यूटी से गायब, मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

उदयपुर में बिजली विभाग के कर्मचारी की ओर से दुबई में बैठकर ऑनलाइन सट्‌टा चलाने का मामला सामने आया है। वह पिछले 8 महीने से अपने ऑफिस से गायब है। और दुबई में बैठकर ऑनलाइन गेम का सट्‌टा चला रहा है। कर्मचारी और उसका साथी फरार है। वहीं इनका एक साथी पकड़ा गया है। उसने पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा किया है।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि तीनों डायमंड एक्सचेंज नाम की वेबसाइट चलाते थे। इस वेबसाइट के माध्यम से फुटबॉल, टेनिस आदि खेलों पर ऑनलाइन बेटिंग कराते थे। ग्राहकों को आईडी दिलवाने, कॉइन रिचार्ज के नाम पर भुगतान लेकर सट्टा खिलाते थे और रुपए कमाते थे।

बिजली विभाग का कर्मचारी नवल किशोर शर्मा उर्फ मेडी।
बिजली विभाग का कर्मचारी नवल किशोर शर्मा उर्फ मेडी।

डायमंड एक्सचेंज नाम की वेबसाइट चलाते थे। पुलिस के अनुसार- दो दिन पहले देवाली स्थित एक मकान पर दबिश देकर ऑनलाइन गेम के सट्टे का पर्दाफाश किया था। मौके से मयंक सिंह रत्नावत पुत्र प्रेम सिह निवासी देवाली को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने अपने साथी अर्पित सिंह चौहान निवासी बांसवाड़ा और नवल किशोर शर्मा उर्फ मेडी के साथ मिलकर वेबसाइट चलाना बताया।

वाट्सऐप के जरिए ग्राहक आरोपी मयंक व अर्पित से आईडी प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करते थे। आईडी प्राप्त करने से पहले आरोपी ग्राहक को क्यूआर कोड भेजते, जिसके माध्यम से ग्राहक पेमेंट करता और उन्हें आईडी उपलब्ध कराई जाती। इसमें ग्राहक को कॉइन रिचार्ज की जरूरत होती तो वे इनसे वापस सम्पर्क करते। आरोपी उन्हें पैसे के जरिए कॉइन का रिचार्ज कर देते। इसके बाद ग्राहक ऑनलाइन गेम खेलला शुरू कर देता। इस काम के लिए फर्जी सिमों का उपयोग किया जाता।

आरोपी नवल किशोर शर्मा उर्फ मेडी उदयपुर के बड़गांव ब्लॉक में बिजली विभाग में टेक्नीशियन है। अक्सर वह अपने ऑफिस से गायब रहता था और बीते करीब 8 महीने से दुबई में बैठकर ऑनलाइन गेम का सट्टा चला रहा था। ये डायमंड एक्सचेंज नाम की वेबसाइट चलाते थे। आरोपी बिजली कर्मचारी और अर्पित फरार है।

बिजली विभाग के अफसर संदेह के घेरे में बड़गांव बिजली ऑफिस में कार्यरत आरोपी टेक्नीशियन नवल शर्मा इतने समय तक ऑफिस से गायब रहा। इस बारे में विभाग को खबर तक नहीं है। विभाग के एक्सईएन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई संतुष्ट जबाव नहीं दिया। बड़ा सवाल ये है कि आखिर आरोपी के इतने समय तक दुबई में रहने और ऑफिस नहीं आने पर विभाग ने कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई