best news portal development company in india

जयपुर में आसमान से गिरा आग का गोला-VIDEO:200 मीटर तक दिखी रोशनी की किरण, एक्सपर्ट बोले- ऐसा उल्का पिंड होता है

SHARE:

जयपुर के आसमान में हुई खगोलीय घटना ने लोगों का चौंका दिया। घटना शुक्रवार आधी रात की है, जब शहर के अलग-अलग हिस्सों से आसमान में आग के गोले नजर आए।

करीब 1 मिनट तक दिखे ये गोले क्या थे, इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, खगोलीय एक्टिविटी पर नजर रखने वाले इनके उल्कापिंड होने की संभावना जता रहे हैं। आसमान में चमके ये गोले रात करीब 1.25 मिनट पर दिखे थे। राजस्थान में बीते 2 दशक में उल्कापिंड गिरने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए एक्सपर्ट के दावे को बल मिल रहा है।

में शुक्रवार देर रात आसमान से बरसते आग के गोले नजर आए। 1 मिनट तक रोशनी की किरणें तेज रफ्तार के साथ 200 मीटर तक आसमान में देखी गई। एक बार तो लोग इन्हें देखकर डर गए। फिर अलग-अलग तरह की बातें शुरू हो गई।

किसी ने इन्हें उल्का पिंड तो किसी ने रहस्यमयी रोशनी बताया। लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड किए। राजस्थान में पहले भी जालोर और नागौर में उल्का पिंड देखें गए है।

BM बिड़ला तारामंडल जयपुर के पूर्व निदेशक संदीप भट्टाचार्य ने बताया कि इस तरह की रोशनी अमूमन उल्का पिंड या फिर स्पेसक्राफ्ट जब धरती की ओर आते हैं, तब दिखाई देती है।

आसमान में देखें गए उल्का पिंड की PHOTOS देखिए

आसमान में इस तरीके की रोशनी को जयपुर शहर के अलग-अलग इलाकों में देखा गया।
आसमान में इस तरीके की रोशनी को जयपुर शहर के अलग-अलग इलाकों में देखा गया।
करीब 200 मीटर बाद रोशनी हवा में ही नष्ट हो गई।
करीब 200 मीटर बाद रोशनी हवा में ही नष्ट हो गई।
आसमान में इस रोशनी का वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।
आसमान में इस रोशनी का वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

जयपुर शहर के अलग-अलग इलाकों के लोगों ने देखा जयपुर शहर में निर्माण नगर, विद्युत नगर, देवी नगर, नंदपुरी, परकोटा सहित अलग-अलग इलाकों में कई जगह आसमान से धरती पर गिरती रोशनी देखी गई थी। लोगों का कहना है कि शुक्रवार रात 1 बजकर 21 मिनट पर ऐसा देखने को मिला था।

लगभग 1 मिनट तक रोशनी की किरणें तेज रफ्तार के साथ 200 मीटर तक आसमान में दिखी। ये रोशनी आगे की ओर बढ़ रही है। लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया। जयपुर के देवी नगर में रहने वाले मोहित पंचारिया ने बताया कि रात में पानी पीने के लिए उठा था। तब खिड़की से बालकनी की तरफ देखा तो रोशनी की किरणें गुजरती नजर आई। बाहर जाकर देखा तो आसमान से तेज रोशनी धरती की ओर आ रही थी। इसकी जानकारी परिवार वालों को भी दी। कुछ देर में रोशनी आसमान से गायब हो गई। उसके बाद हम उलझन में पड़ गए कि आखिर यह क्या था।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई