best news portal development company in india

दुकान पर सिलेंडर बदलते गैस लीक, दीए से लगी आग-VIDEO:अजमेर में नाश्ते की दुकान पर हादसा, बाजार में हड़कंप मचा

SHARE:

अजमेर के क्लॉक टावर थाने के पास नाश्ते की दुकान पर गैस सिलेंडर बदलते समय गैस लीक हो गई। दुकान पर जल रहे दीए से सिलेंडर ने आग पकड़ ली। दुकान मालिक ने सिलेंडर को दुकान से बाहर निकाल दिया।

इस दौरान बाजार में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू पाया। आग बुझाते समय दुकान मालिक भी झुलस गया। उसका हॉस्पिटल में इलाज करवाया गया।

सिलेंडर में आग लगने से बाजार में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू पाया।
सिलेंडर में आग लगने से बाजार में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू पाया।

आग से झुलस गया दुकानदार दुकान मालिक कविष शर्मा ने बताया कि नए सिलेंडर को खोलते समय गैस लीक हो गई। इस दौरान दुकान के मंदिर में दीया जल रहा था। इस कारण सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सिलेंडर को तुरंत दुकान से बाहर निकाल दिया।

कुछ देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने से दुकान मालिक कविष शर्मा झुलस गए। हालांकि किसी तरह की बड़ी घटना नहीं हुई है।

वॉल्व खराब होने से हुआ हादसाा ASI रणवीर सिंह ने बताया कि थाने के पीछे शिवाजी पार्क के पास एक नाश्ते की दुकान है। दुकान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर बदलते समय वाॅल्व खराब होने से आग लग गई। आग पर स्थानीय लोगों ने काबू पा लिया था। जनहानि नहीं हुई है। क्लॉक टावर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई