best news portal development company in india

अलवर से पकड़ा पकिस्तानी जासूस, हनी ट्रैप में फंसाया:ISI की महिला हैंडलर्स से करता था बात, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी भेजी सूचनाएं

SHARE:

राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान की ISI के जासूस को गिरफ्तार किया है। आरोपी पाक हैंडलर्स के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ा हुआ था।

जानकारी के अनुसार हनी ट्रैप और पैसों के लालच में सूचनाएं ISI को भेज रहा था। आरोपी जासूस मंगत सिंह (42) अलवर के गोविंदगढ़ का रहने वाला है।

सूत्रों के अनुसार उसने ऑपरेशन सिंदूर में भी अलवर मिलिट्री एरिया की सूचनाएं शेयर की थी।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी भेज रहा था सूचनाएं

जांच में सामने आया कि वह पिछले दो सालों से सीक्रेट इंफॉर्मेशन बॉर्डर पार भेज रहा था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी उसने कई सूचनाएं सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी।

आरोपी मंगत ने ऑपरेशन सिंदूर के पहले और बाद में महिला पाक हैंडलर ईशा (बदला हुआ नाम) से महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा कर रहा था।

जासूस से जयपुर में सेंट्रल एजेंसियों ने भी पूछताछ की है। उसके मोबाइल में एजेंसियों को जासूसी से जुड़ी कई जानकारियां मिली हैं। आरोप को शुक्रवार सीआईडी इंटेलिजेंस राजस्थान ने अरेस्ट किया।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई