best news portal development company in india

रेप में फंसाने की धमकी मिली,युवक ट्रेन के आगे कूदा:पिता का आरोप- एक पति-पत्नी झूठे केस में फंसाने के लिए धमकाते थे, जादू-टोना करवाते थे

SHARE:

जयपुर में ट्रेन के आगे छलांग लगाकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। रेलवे ट्रैक के पास लाश से कुछ दूरी पर उसकी बाइक खड़ी थी। वहीं, मृतक के पिता का आरोप है कि पिछले दो साल से एक दंपती झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर बेटे को परेशान कर रहे थे। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

SHO (खोरा बीसल) सुरेन्द्र सिंह ने बताया- बैनाड़ के बालाजी विहार-6 निवासी नवेश कुमावत (19) ने सुसाइड किया है। वह सीतापुरा के कुंभा मार्ग स्थित एक कंपनी में अकाउंटेंट का काम करता था। 15 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे वह अपनी जॉब पर चला गया। देर रात तक वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों ने नवेश से कॉन्टैक्ट किया। काफी कॉल करने के बाद भी नवेश ने मोबाइल नहीं उठाया। फोन नहीं उठाने पर परिजनों ने दोस्तों व रिश्तेदारों के यहां भी ढूंढा, लेकिन उसका पता नहीं चला।

बाइक खड़ी मिली, कर लिया सुसाइड

जांच में सामने आया 15 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे नवेश ऑफिस से बाइक लेकर घर जाने के लिए निकला था। बैनाड़ और सीतावाली फाटक के बीच रेलवे ट्रैक पर रात करीब 9 बजे पहुंचा। रेलवे ट्रैक के पास अपनी बाइक को खड़ी कर मोबाइल पर बात करने लगा। काफी देर मोबाइल पर बात करने के बाद उसने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड की सूचना पर खोरा बीसल थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

दो साल से कर रहे थे परेशान

मृतक के पिता गोपाल ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। पिता गोपाल का कहना है- पिछले करीब 2 साल से एक दंपती ने बेटे नवेश को परेशान कर रहा था। इंस्टाग्राम के जरिए उसकी जान-पहचान आरोपी दंपती से हुई थी। आरोप है कि दंपती ने झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर डरा-धमकाकर परेशान कर रखा था। बेटे नवेश के खिलाफ दिसम्बर-2024 में सवाई माधोपुर के रवांजना डूंगर थाने और जयपुर के मुहाना थाने में छेड़छाड़ का झूठा केस किया हुआ था। दंपती आए दिन रुपयों की मांग करते थे। उस पर जादू-टोना करवाते थे।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई