नाथद्वारा में नगर पालिका क्षेत्र के वानाथद्वारा में नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 21 में स्थित केशव कॉम्प्लेक्स के पीछे बने अस्थाई कचरा संग्रहण स्थल पर शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई।
आग इतनी भीषण थी कि पास की दुकान और मकान इसकी चपेट में आ गए। देखते ही देखते दुकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया।
1 घंटे में पाया काबू
स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दुकानदार प्रकाश सोनी ने बताया कि पालिका कर्मियों ने उनकी दुकान के पास छाबड़ियां और कचरे के कट्टे जमा कर रखे थे, जिससे आग फैलकर दुकान तक पहुंच गई। घटना में करीब एक लाख रुपए नकद और लाखों का सामान जल गया।
स्थानीय निवासियों ने पालिका प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि खुले में अस्थाई कचरा स्थल बनाए जाने से यहां आए दिन आग लगती रहती है। इससे पास स्थित डीपी पर भी खतरा बना रहता है।र्ड 21 में स्थित केशव कॉम्प्लेक्स के पीछे बने अस्थाई कचरा संग्रहण स्थल पर शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई।
आग इतनी भीषण थी कि पास की दुकान और मकान इसकी चपेट में आ गए। देखते ही देखते दुकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया।
1 घंटे में पाया काबू
स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दुकानदार प्रकाश सोनी ने बताया कि पालिका कर्मियों ने उनकी दुकान के पास छाबड़ियां और कचरे के कट्टे जमा कर रखे थे, जिससे आग फैलकर दुकान तक पहुंच गई। घटना में करीब एक लाख रुपए नकद और लाखों का सामान जल गया।
स्थानीय निवासियों ने पालिका प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि खुले में अस्थाई कचरा स्थल बनाए जाने से यहां आए दिन आग लगती रहती है। इससे पास स्थित डीपी पर भी खतरा बना रहता है।