best news portal development company in india

जयपुर में नशे की लत ने बना दिया चोर:35 लाख के गहने चुराए, एक ही इलाके में कर रहा था चोरियां

SHARE:

जयपुर पुलिस ने धाबाईजी का खुर्रा के घरों में लगातार हो रही चोरियों का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा किया है। माणक चौक थाना पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 35 लाख रुपए कीमत के गहने भी बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने रेकी के बाद कई मकानों में घुसकर चोरी की वारदातें करना कबूल किया है। जो नशे की लत के चलते चोरी किए सामान को बेच देता था।

डीसीपी (नॉर्थ) करण शर्मा ने बताया- चोरी के मामले में आरोपी रेहान (20) पुत्र मोहम्मद आरिफ निवासी ईदगाह गलता गेट को अरेस्ट किया गया है। पिछले काफी दिनों से धाबाईजी का खुर्रा के घरों में लगातार चोरी हो रही थी। 14 अक्टूबर को माणकचौक थाने में शेखर शुक्ला ने भी चोरी का मामला दर्ज करवाया था। देर शाम घरवालों की मौजूदगी में खिड़की तोड़कर घुसा बदमाश करीब 35 लाख रुपए कीमत के गहने चोरी कर ले गया।

लगातार हो रही चोरियों के खुलासे के लिए SHO (माणकचौक) राकेश ख्यालिया के नेतृत्व में टीम लगाई गई। कॉन्स्टेबल राहुल ने 100 से अधिक CCTV को चैक कर फुटेजों के आधार पर बदमाश को चिन्हित किया। पुलिस टीम ने दबिश देकर शातिर चोर रेहान को धर-दबोचा। जिसके कब्जे से चोरी किए गहने बरामद किए गए।

कई घरों में की चोरी पूछताछ में सामने आया है कि उसने धाबाईजी का खुर्रा के कई घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वह रेकी के बाद मकानों के अंदर घुसकर बर्तन व अन्य सामान चोरी कर फरार हो जाता था। कॉलोनी में हंगामा होने पर चोरी किए सामान को जगह देखकर छिपा देता था। पुलिस से बचने के लिए वहीं कॉलोनी में इधर-उधर घूमता रहता था। नशे की पूर्ति के लिए घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई