best news portal development company in india

कार में छिपाकर ले जा रहा था नशे का सामान:पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक को पकड़ा, NDPS एक्ट में मामला दर्ज

SHARE:

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के ईस्ट जिले की डांगियावास थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी को लेकर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। वहीं, उसके कब्जे से कार भी जब्त की गई है।

डांगियावास थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 24 अक्टूबर की शाम 5:30 बजे के करीब खेड़ी सालवा सरहद में एक कार को रुकवाया। कार सवार एक युवक से पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान कार से 5 किलो से अधिक डोडा पोस्त मिला।

इस पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी श्रवण राम उर्फ रॉबिन पुत्र पुनाराम विश्नोई निवासी खेड़ी सालवा पुलिस थाना डांगियावास को गिरफ्तार किया। आरोपी की कब्जे से कार भी जप्त की गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह मादक पदार्थ कहां से खरीद कर लाया था।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई