best news portal development company in india

नवजात से डीएनए मिलान के बाद रेप का आरोपी गिरफ्तार:विवाहिता ने एक साल पहले दर्ज कराया था मामला, किराए पर पड़ोस में रहता था

SHARE:

सीकर की खंडेला पुलिस ने नवजात बच्ची के डीएनए से मिलान के बाद रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी किराए के मकान में महिला के पड़ोस में रहता था। मामला एक साल पुराना है।

थानाधिकारी इंद्रप्रकाश ने बताया- 14 अक्टूबर 2024 को थाना क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी नेकीराम उर्फ नेक मोहम्मद (65) ने उसके साथ रेप किया है। कुछ दिनों पहले महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद बच्ची और आरोपी के डीएनए की जांच की गई। जांच में डीएनए का मिलान हुआ, जिससे रेप की पुष्टि हुई।

जिसके बाद पुलिस ने नेकीराम उर्फ नेक मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कुरबडा, थाना नीमकाथाना का रहने वाला है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई