सीकर में 16 साल की नाबालिग लड़की घर से बिना बताए चली गई। नाबालिग लड़की घर से 2.95 लाख रुपए और अपने डॉक्यूमेंट्स भी लेकर गई है। लड़की के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
पिता ने दर्ज मामले में बताया कि उनकी 16 साल की लड़की 25 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। जो अब तक वापस नहीं लौटी है। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका।
उनके अनुसार 16 साल की नाबालिग बेटी घर से 2.95 लाख रुपए औरडॉक्यूमेंट्स भी साथ लेकर गई है। लड़की ने पायजामा और कुर्ती पहनी हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।







