best news portal development company in india

जयपुर की होटल में स्कूल छात्रा से गैंगरेप:स्नेप चैट पर हुई थी दोस्ती, अश्लील वीडियो बनाकर धमकाया

SHARE:

जयपुर की एक होटल में स्कूल छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। स्नेप चैट ऐप के जरिए नाबालिग स्कूल छात्रा की दोस्ती हुई थी। धमकी देकर फ्रॉड आईडी से होटल में ले जाकर आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ रेप किया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। शिप्रापथ थाने में नाबालिग पीड़िता ने आरोपी व उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (मानसरोवर) आदित्य काकडे कर रहे है।

पुलिस ने बताया- मानसरोवर की रहने वाली 15 साल की स्कूल छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले स्नेप चैट ऐप के जरिए उसकी बातचीत आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। आरोप है कि 24 अक्टूबर को आरोपी ने नाबालिग पर मिलने का दबाव बनाया। धमकी दी कि तु मिलने नहीं आई तो तेरे घर आ जाऊंगा। डर के मारे शाम करीब 7:30 बजे आरोपी से मिलने मानसरोवर प्लाजा गई। अपने दोस्त के साथ मिले आरोपी धमकाकर उसे अपने साथ एक होटल में ले गया।

दूसरी लड़की की आईडी देकर उससे होटल के रजिस्टर पर साइन करवाए। होटल में रुम के जबरदस्ती कर उसे बीयर पिलाई। नशे की हालत में आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। मोबाइल में अश्लील वीडियो बनाकर किसी को बताने पर वायरल करने की धमकी दी। डरी-सहमी नाबालिग पीड़िता ने परिजनों के दबाव बनाने पर आपबीती सुनाई। शिप्रापथ थाने में मां के साथ पहुंची नाबालिग पीड़िता ने आरोपी व उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने गैंगरेप और पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई