best news portal development company in india

भारतीय सेना की महिला मेजर से रेप:परिचित ने शादी करने का किया झूठा वादा, विश्वास दिलाने के लिए सगाई की

SHARE:

जयपुर में भारतीय सेना की महिला मेजर से रेप का मामला सामने आया है। विरोध पर आरोपी परिचित ने शादी करने का झूठा वादा किया। विश्वास दिलाने के लिए रोका कर जल्द शादी करने का आश्वासन दिया। जयपुर कमिश्नरेट के पुलिस स्टेशन में पीड़ित महिला मेजर ने FIR दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया- जयपुर में रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह भारतीय सेना में मेजर के पद पर है। आरोप है कि शादी का रिश्ता आने पर आरोपी से उसकी जान-पहचान हुई थी। फरवरी-2025 में मिलने के बहाने आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर शादी करने का झूठा वादा किया।

शादी करने का वादा कर उसके साथ रेप किया। विश्वास दिलाने के लिए रोका की रस्म कर जल्द शादी करने का आश्वासन दिया। इस दौरान हुई बातचीत में बैंक व आर्मी संबंधी पर्सनल रिकॉर्ड भी ले लिया। लम्बे समय बाद शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई