best news portal development company in india

एसीबी ने पूर्व महापौर मुनेश के खिलाफ केस दर्ज किया:आय से 1.59 करोड़ रुपए ज्यादा मिले, पति के कई बैंक अकाउंट्स में लेनदेन

SHARE:

भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने नगर निगम हेरिटेज की पूर्व महापौर मुनेश गुर्जर व उनके पति के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज किया है। उनकी ओर से आय से 315 प्रतिशत अधिक परिसंपत्तियां अर्जित की गई है। एसीबी को आय से 1.59 करोड़ रुपए ज्यादा मिले हैं। उनके पति सुशील के कई बैंक अकाउंट में लेन-देने होना भी सामने आया है।

एसीबी के मुताबिक, नगर निगम हेरिटेज की पूर्व महापौर मुनेश गुर्जर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया है। महापौर मुनेश के साथ ही उनके पति सुशील कुमार गुर्जर पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

2 साल तक जांच के बाद केस दर्ज

पट्टे देने के एवज में रिश्वत लेने के मामले में फंसी पूर्व महापौर मुनेश गुर्जर ने अपने 33 महीने के कार्यकाल के दौरान अपनी कुल आय से करीब 315 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति अजीत की थी। एसीबी ने करीब 2 साल तक जांच के बाद सोमवार को मुनेश और उसके पति सुशील गुर्जर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया।

एएसपी संदीप सारस्वत का सौंपी जांच

जांच में सामने आया कि मुनेश जब मेयर बनीं तक उसके पास करीब 23 लाख 84 हजार रुपए की संपत्ति थी। मेयर बनने के 33 महीने बाद एसीबी ने जब पट्टे की एवज में रिश्वत लेने का मामला उजागर किया, तब संपत्ति दो करोड़ नौ लाख की हो गई। अब जांच एएसपी संदीप सारस्वत का सौंपी गई है।

आय से 315 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति

एसीबी ने जांच में माना कि 33 माह के कार्यकाल में मुनेश व सुशील गुर्जर की वास्तविक आय, वेतन व पूर्व निवेश पर ब्याज सहित कुल 50 लाख 57 हजार होना सामने आया। साथ ही खर्च में करीब नौ लाख 54 हजार रुपए माना। मुनेश ने अपने महापौर कार्यकाल के दौरान शुद्ध आय 50 लाख 57 हजार रुपए थी, जबकि महापौर पद पर रहते हुए कुल संपत्ति करीब 2 करोड़ 9 लाख रुपए अर्जित कर ली। जो की अपनी आय से 315 प्रतिशत ज्यादा है।

मुनेश गुर्जर ने 10 नवम्बर 2020 से 4 अगस्त 2023 के बीच पद का दुरूपयोग कर अपनी आय से 1.59 करोड़ रुपए आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। जांच में यह भी सामने आया है कि उनके पति के नाम से भी कई बैंक खातों में लेने-देन हुआ।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई