best news portal development company in india

कार्तिक पूर्णिमा पर गोविंददेवजी में भक्तों की भीड़:गलताजी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, देव दीपावली पर जगमग होंगे घाट

SHARE:

जयपुर में बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही गलताजी के कुंडों में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। वहीं जयपुर आराध्य श्री गोविंददेवजी मंदिर में मंगला झांकी के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में दर्शनार्थी पहुंचे। यहां आरती दर्शन के साथ श्रद्धालुओं ने दीप दान किया।

माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। इस मौके पर हजारों श्रद्धालु सूर्योदय से पहले ही घाटों पर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य किया। दिनभर घाटों पर धार्मिक आयोजन जारी रहेंगे, जबकि शाम को हजारों दीपक प्रज्वलित कर देव दीपावली मनाई जाएगी। पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगाएगा।

गलताजी के कुंडों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
गलताजी के कुंडों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

गोविंददेवजी मंदिर में रास पूर्णिमा की विशेष झांकी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जयपुर आराध्य श्री गोविंददेवजी मंदिर में बुधवार को रास पूर्णिमा उत्सव मनाया जाएगा। महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में मंगला झांकी के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राधा-गोविंद का अभिषेक किया गया। आज ठाकुर श्रीजी का सुनहरे पार्चे की लप्पा जामा पोशाक धारण कराया गया है। संध्या झांकी के बाद रात सवा 7 बजे से साढ़े 7 बजे तक ठाकुरजी के विशेष रास झांकी दर्शन होंगे। इस झांकी में ठाकुरजी को खाट पर राधा संग चोसर यानी शतरंज खेलते हुए दर्शाया जाएगा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है।

ठाकुर श्रीजी का सुनहरे पार्चे की लप्पा जामा पोशाक धारण कराया गया है।
ठाकुर श्रीजी का सुनहरे पार्चे की लप्पा जामा पोशाक धारण कराया गया है।

गलताजी में देव दीपावली का नजारा होगा भव्य शाम को गलताजी में देव दीपावली का भव्य आयोजन होगा। घाटों, मंदिरों और कुंडों के किनारे हजारों दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे। माना जाता है कि देव दीपावली के दिन देवता स्वयं पृथ्वी पर आकर गंगा स्नान करते हैं। इसी आस्था के साथ भक्त परिवार सहित यहां दीपदान कर पुण्य अर्जित करते हैं। जयपुर के धार्मिक स्थलों में दिनभर रौनक रहेगी और श्रद्धालु भजन, कीर्तन और दीपदान में शामिल होंगे।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई