best news portal development company in india

जल संसाधन मंत्रालय मंत्री ने अजमेर में नाटक कलाकारों का उत्साह बढ़ायाजयपुर में युवक का किडनैप, 15 लाख की फिरौती मांगी:कार से आए थे नकाबपोश बदमाश, विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा

SHARE:

जयपुर में एक युवक का किडनैप कर 15 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। बिना नंबर की कार से आए नकाबपोश बदमाश उसे जबरन उठा ले गए। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर धमकी देकर फरार हो गए। खोह नागोरियान थाने में पीड़ित ने कार सवार किडनैपर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

SHO (खोह नागोरियान) ओमप्रकाश मातवा ने बताया- खोह नागोरियान के लूनियावास निवासी कैलाश मीना (25) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- सोमवार देर शाम करीब 6 बजे वह लूनियावास से जा रहा था। इस दौरान बिना नंबर की सफेद कलर की स्विफ्ट कार आगे आकर रुकी। कार से उतरे लड़कों ने जबरन उसको पकड़ लिया। कार में जबरन पटककर उसे उठा ले गए। मुंह पर कपड़ा बांध रखे चारों लड़कों ने जमकर मारपीट की। लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से लैंस बदमाश उसे सुनसान जगह ले गए।

15 लाख रुपए की फिरौती मांगी

किडनैप कर ले जाकर नकाबपोश बदमाशों ने 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर बदमाश उसे छोड़कर फरार हो गए। खोह नागोरियान थाने पहुंचकर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।

आपसी लेन-देन से जुड़ा है मामला

SHO (खोह नागोरियान) ओमप्रकाश मातवा का कहना है कि शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया मामला आपसी लेन-देन का प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आरोपियों की तलाश जारी है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई