best news portal development company in india

जोधपुर स्टेशन पर एक साथ खड़ी हो सकेंगी 1000 गाड़ियां:दोनों तरफ मल्टीलेवल पार्किंग बन रही; ग्राउंड फ्लोर का काम अंतिम चरण में

SHARE:

अमृत भारत स्टेशन योजना में जोधपुर के ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है और इसमें अब बड़ी सुविधा जुड़ने जा रही है पार्किंग की। 474 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के तहत जोधपुर रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ दो मल्टीलेवल पार्किंग बिल्डिंग का निर्माण तेजी से चल रहा है। इन दोनों पार्किंग भवनों के पूरा होने पर लगभग 1,000 वाहनों को एक साथ पार्क करने की सुविधा मिल सकेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि स्टेशन री-डवलपमेंट प्रोजेक्ट के पूर्ण होने पर यात्रियों और शहरवासियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जोधपुर रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ भगत की कोठी साइड (ओलिंपिक रोड) और राइका बाग साइड (हरीश जोशी मार्ग) दो मल्टीलेवल कार पार्किंग (एमएलसीपी) का निर्माण तेजी से जारी है। डवलप की जा रही मल्टीलेवल पार्किंग केवल रेल यात्रियों के लिए ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले नागरिकों और व्यापारियों के लिए भी पार्किंग सुविधा प्रदान करेगी। इससे संपूर्ण क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सुधार हो सकेगा।

पांच मंजिला होगी पार्किंग बिल्डिंग, जिससे चार पहिया और दुपहिया वाहन खड़ी करने की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
पांच मंजिला होगी पार्किंग बिल्डिंग, जिससे चार पहिया और दुपहिया वाहन खड़ी करने की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।

भगत की कोठी साइड (ओलिंपिक रोड) की पार्किंग

डीआरएम त्रिपाठी के अनुसार भगत की कोठी साइड ओलिपिक रोड की तरफ बनने वाली पांच मंजिली पार्किंग 66×67.5 मीटर के क्षेत्र में खड़ी की जा रही है। इसकी चार मंजिलों का कार्य पूरा हो चुका है और पांचवीं मंजिल का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के साथ-साथ फिनिशिंग का कार्य भी समानांतर रूप से किया जा रहा है। इस भवन में आम जनता के लिए चार मंजिलें पार्किंग के लिए उपलब्ध होंगी। जिसमें कुल 375 कारों और 210 दुपहिया वाहनों को पार्क किया जा सकेगा। दुपहिया वाहनों के लिए ग्राउंड फ्लोर को निर्धारित किया गया है और वाहनों की एंट्री मौजूदा पार्सल रोड की तरफ से होगी।

इस पार्किंग में कुल 585 वाहन पार्किंग क्षमता होगी।
इस पार्किंग में कुल 585 वाहन पार्किंग क्षमता होगी।

राइका बाग साइड (हरीश जोशी मार्ग)

इसी तरह, राईका बाग (हरीश जोशी मार्ग) की ओर भी पांच मंजिली मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण जारी है। यहां वर्तमान समय में ग्राउंड फ्लोर का काम अंतिम चरण में है। इस भवन में दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल में पार्किंग सुविधा दी जाएगी। राइका बाग साइड की पार्किंग में 265 कारें और 140 दुपहिया वाहन एक साथ खड़े किए जा सकेंगे।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा ने बताया कि यह मल्टीलेवल पार्किंग व्यावसायिक दृष्टि से रेलवे के लिए भी लाभकारी साबित होगी। रेल यात्रियों के अलावा अन्य नागरिक भी निर्धारित किराये पर इन पार्किंग स्थलों का उपयोग कर सकेंगे, जिससे रेलवे की आय में बढ़ोतरी होगी और सुविधाओं का विस्तार संभव होगा।

इस पार्किंग बिल्डिंग की चार मंजिलों का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके साथ-साथ फिनिशिंग का काम भी तेजी से किया जा रहा है।
इस पार्किंग बिल्डिंग की चार मंजिलों का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके साथ-साथ फिनिशिंग का काम भी तेजी से किया जा रहा है।

500 मीटर लंबी एलिवेटेड रोड से जुड़ेगी दोनों पार्किंग

दोनों मल्टीलेवल कार पार्किंग को जोड़ने के लिए एक 500 मीटर लंबी एलिवेटेड रोड का निर्माण भी किया जाएगा। यह रोड मुख्य स्टेशन बिल्डिंग के सामने ड्रॉप एरिया पर आने-जाने के लिए बनाई जाएगी, इससे यात्रियों और वाहनों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। भगत की कोठी साइड की एमएलसीपी में वाहनों की एंट्री मौजूदा पार्सल रोड से होगी।

भगत की कोठी वाली मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण 31 मार्च 2026 तक पूरा हो जाने का लक्ष्य है, जबकि राइका बाग की तरफ की पार्किंग का निर्माण 31 जनवरी 2027 तक पूरा किया जाना है।

विवरण भगत की कोठी साइड एमएलसीपी राईका बाग साइड एमएलसीपी
बिल्डिंग स्ट्रक्चर ग्राउंड + 4 फ्लोर ग्राउंड + 4 फ्लोर
पार्किंग एरिया ग्राउंड + 3 मंजिल 2वीं, 3वीं और 4वीं मंजिल
कारों की क्षमता 375 चार पहिया 265 चार पहिया
दुपहिया वाहनों की क्षमता 210 दुपहिया वाहन 140 दुपहिया वाहन
कुल वाहनों की क्षमता 585 वाहन 405 वाहन
कार्य पूर्णता (लक्ष्य) 31 मार्च 2026 31 जनवरी 2027
क्षेत्र का आयाम 66×67.5 मीटर ग्राउंड फ्लोर कार्य अंतिम चरण में
एंट्री पॉइंट मौजूदा पार्सल रोड से स्टेशन भवन के ड्रॉप एरिया से
दुपहिया के लिए निर्धारित ग्राउंड फ्लोर ग्राउंड फ्लोर कार्य अंतिम चरण में

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई