best news portal development company in india

गाजर, फूड कलर-सैक्रीन से सॉस बनाते फैक्ट्री पर छापा मारा:जयपुर में फैक्ट्री से 500 किलो मिलावटी सॉस का स्टॉक जब्त, 1200 किलो नष्ट करवाया

SHARE:

जयपुर सीएमएचओ सेकेंड की टीम ने आज बस्सी के मोहनपुरा गांव में संचालित एक सॉस बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां से टीम ने 200 किलोग्राम तैयार मिलावटी सॉस और उसमें मिलाए जाने वाले 1 हजार किलोग्राम पल्प को नष्ट करवाया। इसके अलावा 500 किलोग्राम सॉस का स्टॉक था, उसे जब्त किया। ये सॉस टमाटर के बजाए गाजर और फूड कलर मिलाकर तैयार करते थे, जो बाजार में ”टेस्ट ब्रेक” के नाम से बॉटल में बेचा जा रहा था।

विभाग द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉक्टर टी शुभमंगला मैडम के निर्देश पर सी एम एच ओ जयपुर द्वितीय की फूड सेफ्टी टीम ने बस्सी के मोहनपुरा गांव स्थित मैसर्स श्री श्याम एंटरप्राइजेज पर कार्यवाही करते हुए 500 किलो मिलावटी सॉस जब्त किया एवं 200 किलो सॉस एवं 1000 किलो पल्प नष्ट करवाया । सीएमएचओ डॉक्टर मनीष मित्तल ने बताया- मोहनपुरा गांव स्थित मैसर्स श्री श्याम एंटरप्राइजेज के नाम से संचालित इस फेक्ट्री सड़ी गली गाजर को उबाल कर उसमें कलर और सेक्रीन डालकर मिलावटी सॉस तैयार किया जा रहा था।

टीम को जब सूचना मिली तो वहां छापा मारकर मौके पर 41 कार्टूनों में लगभग 500 बोतल में मिलावटी सॉस तैयार कर बेचने के लिए रखी थी जिनके नमूने लेकर उस सामान को जब्त किया। इसके अलावा मौके पर तैयार लगभग 200 किलो मिलावटी सॉस और सड़ी गली गाजर से तैयार 1 हजार किलो पल्प को नष्ट करवाया।

कंपनी के प्रोपराइटर राकेश सैनी है जो लगभग एक साल से फैक्ट्री चला रहा है। टीम इस मामले में वहां मौजूद मशीनों को सील कर आगामी आदेशों तक सॉस निर्माण कार्य को स्टॉप करवाया है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई