अजमेर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में विडो महिला से रेप का मामला सामने आया है। महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से अजमेर एसपी को मामले की शिकायत दी गई।
एसपी के निर्देश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शादी झांसा देकर विधवा महिला के साथ किया रेप
सिविल लाइन थाना पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। इसका फायदा उठाकर एक व्यक्ति ने उसे शादी का आश्वासन दिया और बच्चों के भरण पोषण करने का भरोसा दिलाया।
रेप और मारपीट कर नकदी लेकर भागा आरोपी
पीड़ित ने बताया कि वह आरोपी के विश्वास में आ गई। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया। जब उसने आरोपी से शादी के लिए कहा तो उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं आरोपी बाद में नकदी लेकर भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस जांच में जुटी है।






