best news portal development company in india

भीलवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर और साथी अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार:बाइक की सीट के नीचे से तलवार- जेब से चाकू किया बरामद, पूछताछ जारी

SHARE:

भीलवाड़ा जिले की पुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाने के हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी को तलवार और चाकू के साथ गिरफ्तार किया। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर घूम रहे थे। पुलिस की सतर्कता से किसी बड़ी वारदात को टाल दिया गया।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

थाना प्रभारी पुष्पा कासोटिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पुर से लक्ष्मीपुरा रोड पर दो युवक बाइक पर अवैध हथियारों के साथ घूम रहे हैं। इस पर दो टीम गठित की गई और दोनों दिशाओं में नाकाबंदी की गई। थोड़ी देर बाद बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस के रोकने पर उन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

बाइक की सीट के नीचे तलवार, जेब से मिला चाकू

तलाशी के दौरान बाइक की सीट के नीचे से एक तलवार और जेब से एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम गौरीशंकर उर्फ गोरिया गुर्जर और अंकित खटीक बताया। दोनों के पास हथियार रखने का कोई लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।

आरोपियों के खिलाफ कई मामले दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गौरीशंकर उर्फ गोरिया पर पुर, कारोई, गंगरार और प्रतापनगर थानों में करीब सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, अंकित के खिलाफ भी पुर और प्रतापनगर में तीन प्रकरण दर्ज हैं। दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है कि हथियार कहां से लाए और क्या किसी वारदात की तैयारी थी।

पुलिस टीम ने दिखाई तेजी

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पुष्पा कासोटिया, ASI गोपाल लाल, हेड कॉन्स्टेबल पारसमल, कॉन्स्टेबल चंद्रवीर, देवीलाल, भारत सिंह, मुकेश, आसिफ, राजवीर, जितेंद्र, विक्रम और लोकेश शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई