best news portal development company in india

डोटासरा बोले-बीजेपी ने 28केस वाले व्यक्ति को जीता दिया था:आने वाले समय में इन्हीं के कार्यकर्ता हर जगह इनके कपड़े फाड़ेंगे

SHARE:

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने कहा है कि भाजपा ने 28 मुकदमे वाले व्यक्ति को जीता दिया था। इससे अब उपचुनाव का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब अंता में कांग्रेस को जनता का समर्थन मिल रहा है।

भरतपुर में मंत्री के सामने कार्यकर्ताओं के हंगामे पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन्हीं के कार्यकर्ता हर जगह इनके कपड़े फाड़ेंगे। डोटासरा विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंदिरा देवनानी को श्रद्धांजलि देने के लिए अजमेर पहुंचे थे। जयपुर रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने सरकार पर निशाना साधा।

बीजेपी का 2 साल का कुशासन रहा

डोटासरा ने कहा- नरेश मीणा पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन अंता विधानसभा में कांग्रेस अच्छे मतों से जीतेगी। बीजेपी का 2 साल का कुशासन और कांग्रेस का 5 साल की कल्याणकारी योजनाओं की जनता को याद आ रही है। प्रमोद जैन बाया बहुत सोशल वर्कर है। 36 कोम के लोग उनके साथ हैं।

लोगों को जिन योजनाओं से लाभ मिलता था, उन्हें खत्म कर दिया गया

डोटासरा ने कहा- 11 साल से प्रधानमंत्री मोदी ने जो वादे किए थे, वह नहीं निभाए गए। यह सब जनता के जहन में है। इस पौने दो साल में एक तरीके से पोपा बाई का राज है। भ्रष्टाचार का आलम है। योजनाओं का लाभ जिससे जनता को मिलता था। उनको खत्म कर दिया गया। ऐसे में कांग्रेस पार्टी को जनता वोट देगी।

बीजेपी ने एक अपराधी को जीता दिया था

डोटासरा ने आरएलपी द्वारा नरेश मीणा को समर्थन देने के सवाल पर कहा- अच्छी बात है। लेकिन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। विकास के काम पिछले 5 साल में किए गए। बीजेपी ने एक अपराधी को जीता दिया था। इसके बाद वहां की जनता ठगा सा महसूस कर रही थी। 28 मुकदमे वाले व्यक्ति को जीता दिया, जिससे उपचुनाव का सामना करना पढ़ा है।

200 करोड़ रुपए जो जनता की कमाई थी, वह चुनाव में इसलिए लग रहे हैं क्योंकि बीजेपी ने गलत व्यक्ति का चयन किया था। इसके कारण जनता भ्रमित हो गई थी। आज लेकिन प्रमोद जैन भैया और कांग्रेस के पक्ष में वातावरण है।

अंता में मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के प्रचार के सवाल पर डोटासरा ने कहा- यह प्रचार पहले नहीं करना चाहिए था क्या? मुख्यमंत्री को जाने नहीं दिया और खुद गई नहीं। यह झगड़ा है। परिणाम में सब चीज सामने आ जाएगी। चुनाव के बाद जिला अध्यक्ष की घोषणा भी हो जाएगी।

मोदी की सरकार वोट चोरी से बनी

डोटासरा ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी की जो सरकार बनी वह वोट चोरी से बनी है। हरियाणा, महाराष्ट्र और जयपुर में भी इसी तरह का खेल हुआ है। सबूत के साथ राहुल गांधी अपनी बात रख रहे हैं। लेकिन चुनाव आयोग जवाब नहीं दे रहा है।

दिलावर के सवाल पर डोटासरा ने कहा- मदन दिलावर से पूछना चाहिए कि वह पौने दो साल से क्या कर रहे हैं। उन्होंने कभी भी शिक्षा के बारे में बात की क्या? बच्चों के लिए अच्छी क्वालिटी की शिक्षा कैसे मिले और समय पर पाठ्यक्रम पूरा हो, कैसे टीचर्स मिले, स्कूलों में हादसे हो रहे हैं, उनको ठीक करें। उनके बारे में वह चर्चा नहीं कर रहे हैं। बस एक पेड़ मां के नाम लगाओ और लाखों पेड़ अडानी को कटवा रहे हैं।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई