जयपुर में 14 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। धोखा देकर आरोपी पड़ोसी बहला-फुसलाकर नाबालिग लड़की को किडनैप कर ले गया। विरोध करने पर डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जयसिंहपुरा खोर थाने में नाबालिग पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (आमेर) सुरेन्द्र सिंह राणावत कर रहे है।
पुलिस ने बताया- रामगढ़ रोड के रहने वाले युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी 14 साल की लड़की से रेप हुआ है। आरोप है कि पड़ोस में ही उनका रिश्तेदार लड़का रहता है। रिश्तेदार होने के कारण नाबालिग बेटी की उससे बातचीत होती रहती थी। आरोप है कि 5 नवम्बर की रात को आरोपी पड़ोसी ने झूठ बोलकर घर के बाहर मिलने बुलाया। मिलने आने पर धोखा देकर बहला-फुसलाकर उसका किडनैप कर ले गया।
सुनसान जगह ले जाकर नाबालिग लड़की से जबरदस्ती की। विरोध करने पर डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी के चुंगल से छुटकर घर पहुंची नाबालिग पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जयसिंहपुरा खोर थाने में पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






