best news portal development company in india

राजस्थान में 2 दिन में पारा 10 डिग्री गिरा:5 शहरों सबसे ज्यादा सर्दी, अगले एक सप्ताह इसी तरह का मौसम रहेगा

SHARE:

वेस्टर्न डिस्टरबेंस से उत्तर भारत के राज्यों (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड) में हुई बर्फबारी ने मैदानी राज्यों में सर्दी तेज कर दी। राजस्थान में दो दिन के अंदर पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

शुक्रवार को 5 शहरों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में दर्ज हुआ। नागौर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर समेत कई शहरों में सीजन की सबसे ठंडी रात रही। मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा।

पिछले 24 घंटे के दौरान बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, अजमेर, भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में सुबह-शाम उत्तरी हवा का ज्यादा प्रभाव रहा। सबसे ज्यादा सर्दी नागौर में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अजमेर में शुक्रवार को सीजन की सबसे ठंडी रात रही, यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 8.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

आसमान साफ, दिन में तेज हुई धूप

उत्तरी-पश्चिमी हवा चलने से राजस्थान में आसमान बिल्कुल साफ हो गया। पॉल्यूशन का स्तर गिर गया और सुबह से तेज धूप निकल रही है। राज्य के सभी शहरों में दिन में तेज धूप रही और अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हुआ।

बाड़मेर में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 33.3, फलोदी में 31.8, बीकानेर में 30.8, जोधपुर में 30.6, पिलानी में 30.5 और टोंक में 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा सभी शहरों में कल दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई