best news portal development company in india

सीकर में किडनैपिंग व मर्डर की कोशिश आरोपी गिरफ्तार:CCTV से पकड़ा गया, आरोपियों ने घर लौट रहे व्यक्ति से गाड़ी में डालकर मारपीट की थी

SHARE:

सीकर में किडनैपिंग व हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित को गाड़ी में डालकर पहले किडनैप किया। फिर जमकर मारपीट करते हुए पैर तोड़ दिए थे।

पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले 4 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पिछले साल की थी मारपीट और किडनैपिंग की वारदात सीकर जिले के खूड़ गामनव निवासी सुखाराम जाट ने 13 सितंबर 2024 को मारपीट और किडनैपिंग का मामला दर्ज कराया था। इसमें बताया कि वह 12 सितंबर 2024 को सीकर में काम करके रोडवेज बस से वापस गांव लौटा था। बस से उतरने के बाद पैदल राजपुरा गांव जा रहा था। तभी रास्ते में 1 कार, 1 जीप और 1 बाइक पर सवार होकर आए बदमाश गाड़ी में परिवादी को डालकर ले गए। आरोपियों ने परिवादी के साथ अर्जुनपुरा गांव में मारपीट की और दोनों पैर तोड़ दिए थे।

लोसल पुलिस थाने के थानाधिकारी सरदारमल चौधरी ने बताया कि पुलिस ने हत्या के प्रयास और किडनैपिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

मोबाइल लोकेशन​​​​​-CCTV फुटेज के आधार पर पकड़े गए बदमाश जिला‌ पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया- रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। लोसल थाना पुलिस ने किडनैपिंग व मारपीट के आरोपी जीणमाता थाना इलाके के अर्जुनपुरा निवासी गिरधारी कुमावत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों का पीछा किया। इस मामले में 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में थानाधिकारी सरदारमल चौधरी, कांस्टेबल रामू राम, कांस्टेबल शिव भगवान और कांस्टेबल महेंद्र कुमार की विशेष भूमिका रही।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई