best news portal development company in india

जयपुर में कार से रौंदकर प्रॉपर्टी कारोबारी की हत्या, VIDEO:रेस्टोरेंट पर गए थे खाना खाने, पार्किंग की बात पर हुआ झगड़ा

SHARE:

जयपुर में प्रॉपर्टी कारोबारी की कार से रौंदकर हत्या कर दी गई। रेस्टोरेंट के बाहर पार्किंग को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई। इसके बाद हमलावरों ने अपनी कार से प्रॉपर्टी कारोबारी को कुचल दिया और मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल कारोबारी को उनके साथियों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जोबनेर कस्बे के रेनवाल बाईपास स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर शुक्रवार देर रात यह घटना हुई। जोबनेर पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर 4 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

अब देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS….

रेस्टोरेंट में पार्किंग को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी, जिसके कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई
रेस्टोरेंट में पार्किंग को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी, जिसके कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई
कहासुनी जल्द ही धक्का-मुक्की और झगड़े में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की।
कहासुनी जल्द ही धक्का-मुक्की और झगड़े में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की।
आरोपी आपा खो बैठे और कार को इधर-उधर भागने लगे। बेकाबू गाड़ी से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे।
आरोपी आपा खो बैठे और कार को इधर-उधर भागने लगे। बेकाबू गाड़ी से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे।
आरोपियों ने भागने की कोशिश में सामने खड़ी एक कार को भी टक्कर मार दी।
आरोपियों ने भागने की कोशिश में सामने खड़ी एक कार को भी टक्कर मार दी।
प्रॉपर्टी कारोबार को कुचल कर आरोपी मौके से भाग गए। मौके मौजूद लोगों ने कार को पकड़ने की कोशिश की लेकिन नहीं पकड़ सके।
प्रॉपर्टी कारोबार को कुचल कर आरोपी मौके से भाग गए। मौके मौजूद लोगों ने कार को पकड़ने की कोशिश की लेकिन नहीं पकड़ सके।

रेस्टोरेंट पर खाना खाने गया था सीओ (जोबनेर) खलील अहमद ने बताया- डीडवाना-कुचामन के चौसला निवासी श्रवण बोदल्या ( 27) पुत्र किशनाराम की हत्या हुई है। मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था। वह वर्तमान में जयपुर और उसके आस-पास प्रॉपर्टी कारोबार कर रहा था। शुक्रवार रात को श्रवण अपने पांच दोस्तों के साथ जोबनेर के रेस्टोरेंट पर खाना खाने गया था। उसी दौरान कार लेकर चार लड़के भी रेस्टोरेंट पर खाना खाने आए थे।

पार्किंग को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी खलील अहमद ने बताया- रेस्टोरेंट के बाहर पार्किंग को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया। हमलावरों ने कार को दौड़ाना शुरू कर दिया। कार से श्रवण को कुचलते हुए हमलावर कार में बैठकर फरार हो गए। साथियों ने गंभीर हालत में श्रवण को हाथोज स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया। इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने देर रात श्रवण को मृत घोषित कर दिया।

हत्या का किया मामला दर्ज मेडिकल सूचना पर सीओ (जोबनेर) खलील अहमद और एसएचओ सुहेल खान हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस टीम ने एफएसएल टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए। रेस्टोरेंट के बाहर लगे CCTV फुटेज में कार सवार हत्यारों की करतूत कैद मिली। पुलिस ने सीएससी जोबनेर में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने 4 अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस फुटेज के आधार पर कार सवार हत्यारों की तलाश कर रही है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई