best news portal development company in india

जयपुर में ज्वेलर के घर से 100KG की तिजोरी चोरी,VIDEO:सीढ़ियों से घसीटते हुए बाहर निकाली, चांदी के गहने भरे थे

SHARE:

जयपुर में एक ज्वेलर के घर से चोर गहनों से भरी 100 किलो वजनी तिजोरी उठा ले गए। तीन नकाबपोश बदमाश बाइक पर आए थे। मेन गेट का लॉक तोड़कर घर में घुसे और पहली मंजिल पर रखी तिजोरी लेकर चले गए। यही नहीं, कीमती सामान और महंगे परफ्यूम की बोतलें भी बैग में भरकर ले गए। घर के अंदर-बाहर लगे CCTV फुटेज में चोरी की यह वारदात कैद हो गई।

शनिवार रात बजाज नगर थाने में मामला दर्ज किया गया। रविवार को FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने पीड़ित ज्वेलर के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बजाज नगर थाना पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

पहले देखिए, घटना की PHOTOS…

एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाश।
एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाश।
घर के अंदर घुसकर ताला तोड़ने की कोशिश करते दिखे।
घर के अंदर घुसकर ताला तोड़ने की कोशिश करते दिखे।
घर की पहली मंजिल से तिजोरी नीचे लेकर आए।
घर की पहली मंजिल से तिजोरी नीचे लेकर आए।

तिजोरी में थे 5 किलो चांदी के गहने ASI इंद्राज ने बताया- चोरी की वारदात बजाज नगर के बसंत विहार निवासी 47 वर्षीय ज्वेलर के घर हुई। उनका ज्वेलरी एक्सपोर्ट का बिजनेस है। उनके अगल-बगल में दो घर हैं। एक घर में बेटा सोता है। शुक्रवार रात बेटे की तबीयत खराब थी। वह पड़ोस में पिता के पास सोने चला गया। शनिवार तड़के चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया।

रेकी के बाद मेन गेट का लॉक तोड़कर चोर घर के अंदर घुसे। फर्स्ट फ्लोर पर रूम में रखी 100 KG वजनी लोहे की तिजोरी चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर संभालने पर चोरी का पता चला। सूचना पर बजाज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए हैं। पीड़ित ज्वेलर ने बताया कि चोरी गई तिजोरी में 5 KG चांदी के गहने रखे हुए थे।

ज्वेलर के घर में रखी 100 किलोग्राम की इस तिजोरी को ले गए चोर।
ज्वेलर के घर में रखी 100 किलोग्राम की इस तिजोरी को ले गए चोर।

सीढ़ियों से घसीटते हुए लेकर गए तिजोरी, बैग में भरी परफ्यूम की बोतलें CCTV फुटेज में शनिवार तड़के 4:59 बजे बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश आते दिखाई दे रहे हैं। रेकी के बाद घर के अंदर घुसे। मेन गेट का लॉक तोड़ा। घर में फर्स्ट फ्लोर पर बने रूम के लॉक तोड़े। कंधे पर टंगे बैग में कीमती सामान और महंगे परफ्यूम की बोतलें भर लीं।

रूम में रखी तिजोरी को तोड़ने का प्रयास किया। लोहे की करीब 100 KG वजन की तिजोरी को तीनों बदमाश सीढ़ियों से घसीटते हुए नीचे लाए और फिर घर के बाहर ले गए। दो बदमाश तिजोरी को बाइक पर रख ले गए। उनका तीसरा साथी वहां से पैदल निकल गया। सीसीटीवी फुटेज में तीनों बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम देकर सुबह 5:32 बजे निकलते दिखाई दिए।

सीसीटीवी कैमरे में चोरों की बाइक का नंबर भी कैद हुआ।
सीसीटीवी कैमरे में चोरों की बाइक का नंबर भी कैद हुआ।
M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई