best news portal development company in india

जोधपुर में कार शोरूम को आग लगाने की धमकी:केस दर्ज, आरोपी बोले- गाड़ी का क्लेम नहीं मिला तो कंपनी के सामने देंगे धरना

SHARE:

जोधपुर कमिश्नरेट के बासनी थाना क्षेत्र में एक शोरूम मालिक को धमकाने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र में स्थित श्रीकृष्णा ऑटोसेल्स प्रा. लि. के एजीएम धीरज पंचारिया ने रिपोर्ट देकर बासनी थाने में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अरदिया खुर्द, तहसील भोपालगढ़ निवासी सुरजाराम पुत्र सुगनाराम ने वर्ष 2021 में कंपनी से स्विफ्ट डिजायर कार खरीदी थी। गाड़ी के उपयोग के दौरान आग लगने की घटना हुई थी, जिसका बीमा क्लेम उसने इंश्योरेंस कंपनी को दिया था।

आरोपियों ने कंपनी में आग लगाने की दी धमकी

धीरज पंचारिया ने बताया कि 30 अक्टूबर 2025 को सुरजाराम अपने साथियों रामनिवास पचार और सुरेश चौधरी के साथ कंपनी शोरूम पहुंचे और कर्मचारियों को धमकाया कि हमें नई गाड़ी दे दो अन्यथा कंपनी को आग के हवाले कर देंगे।

आरोपियों ने यह भी कहा कि अगली बार 200–300 लोगों के साथ आकर शोरूम के बाहर धरना देंगे।

सोशल मीडिया पर अपलोड किया वीडियो

पंचारिया के मुताबिक, आरोपियों ने झूठे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए, जिससे कंपनी और उसके अधिकारियों की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

कंपनी का इसमें कोई दोष नहीं

जबकि कंपनी का इसमें कोई दोष नहीं है। यह काम कंपनी से अनुचित लाभ लेने और ब्लैकमेल करने की मंशा से किया गया है। आरोपी रुपए ऐंठना चाहते हैं।

पुलिस ने सुरजाराम पुत्र सुगनाराम, रामनिवास पचार पुत्र जेठाराम और सुरेश चौधरी पुत्र हनुमानराम के खिलाफ धारा 308(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई