best news portal development company in india

राजकीयावास चौराहे के पास स्टेट हाईवे 61 पर हादसा:मवेशी से टकराकर पलटी एम्बुलेंस, चालक घायल

SHARE:

मारवाड़ जंक्शन के राजकीयावास चौराहे के पास स्टेट हाईवे 61 पर एक एम्बुलेंस मवेशी से टकराकर पलट गई। हादसे में मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एम्बुलेंस चालक को हल्की चोटें आईं।

यह घटना सोमवार सुबह हुई जब एम्बुलेंस राणावास गांव से मरीज छोड़कर पाली लौट रही थी। मवेशी को बचाने के प्रयास में एम्बुलेंस बेकाबू होकर तीन पलटी खाकर खाई में जा गिरी। एम्बुलेंस चालक अशोक को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि मवेशी के अचानक सड़क पर आ जाने के कारण यह हादसा हुआ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि स्टेट हाईवे 61 पर मवेशियों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। पिछले दो महीनों में इस रास्ते पर दर्जनों सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई