best news portal development company in india

जयपुर में विवाहिता ने किया सुसाइड:डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, भाई का आरोप- बाइक-सोने की चेन के लिए कर रहे थे टॉर्चर

SHARE:

जयपुर में एक विवाहिता के सुसाइड का मामला सामने आया है। वह घर के अंदर कमरे में चुन्नी के फंदे से लटकी मिली। विवाहिता की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। वहीं विवाहिता के भाई का आरोप है कि शादी के बाद से बहन को दहेज के लिए टॉर्चर किया जा रहा था। उसे बाइक और सोने की चेन लाने का दबाव बनाया जाता था।

झोटवाड़ा थाना पुलिस ने कांवटिया हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर रविवार रात दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी SHO (झोटवाड़ा) राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया- बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली शर्मिला (25) ने सुसाइड किया है। अप्रैल 2024 में उसकी शादी गोपाल राम निवासी श्रीरामपुरी झोटवाड़ा के साथ हुई थी। दंपती के 7 महीने का बेटा भी है। 6 नवंबर को दोपहर में शर्मिला ने कमरे में चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

शाम करीब 5:30 बजे परिजनों के कमरे में जाने पर शर्मिला फंदे से लटकी मिली। सुसाइड की सूचना पर झोटवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

भाई का आरोप- शादी के बाद से बहन को कर रहे थे परेशान पुलिस का कहना है कि मृतका के भाई राहुल कुमार ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज की मांग को लेकर टॉर्चर किया जाता था। पति और ससुरालवालों के आए दिन टॉर्चर से परेशान होकर शर्मिला ने ये कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि सुसाइड के समय 7 महीने का मासूम अपनी दादी के पास था।

मजदूर वर्ग से ताल्लुक रखने वाले परिवार के सदस्य अपने-अपने काम पर गए थे। मृतका के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई