best news portal development company in india

पशु से टकराई बाइक:शिक्षक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

SHARE:

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा-धौलपुर मार्ग पर सोमवार सुबह एक बाइक सवार शिक्षक निराश्रित पशु से टकराकर घायल हो गया। यह घटना राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र में हुई। घायल शिक्षक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

बाइक से स्कूल पढ़ाने जा रहे थे

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गन्डेसपुरा निवासी भवानी सिंह सोमवार सुबह अपनी बाइक से स्कूल पढ़ाने जा रहे थे। राजाखेड़ा-धौलपुर मार्ग पर दिघी गांव के पास उनकी बाइक सड़क पर घूम रहे एक निराश्रित पशु से टकरा गई, जिससे वह चोटिल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल भवानी सिंह को राजाखेड़ा के शहीद राघवेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई