best news portal development company in india

जयपुर सेंट्रल जेल में बदमाश यूज कर रहे मोबाइल:जेल प्रशासन ने किया सर्च ऑपरेशन, लावारिस हालत में मिले 2 मोबाइल

SHARE:

जयपुर सेंट्रल जेल में मोबाइल मिलने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक बार फिर तलाशी में जेल प्रशासन को 2 मोबाइल मिले हैं। सर्च के दौरान बंदियों के फेंके दोनों मोबाइल लावारिस पड़े मिले। लालकोठी थाने में जेल प्रशासन की ओर से FIR दर्ज करवाई गई है।

SHO (लालकोठी) प्रकाश राम बिश्नोई ने बताया कि जयपुर सेंट्रल जेल में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जेल प्रशासन की ओर से सेंट्रल जेल में तलाशी ली गई। वार्ड नंबर-3 की आकस्मिक सघन तलाशी करवाई गई। जेल प्रशासन के सर्च का पता चलने पर बंदियों ने यूज कर रहे दो मोबाइल फेंक दिया।

तलाशी के दौरान वार्ड नंबर-3 में लावारिस हालत में 2 मोबाइल पड़े मिले। जेल में बंद क्रिमिनल्स ने अपने यूज के लिए मोबाइल को छिपा रखे थे। जेल प्रशासन की ओर से दोनों मोबाइल को जब्त किया गया। लालकोठी थाने में जब्त मोबाइल के आधार पर FIR दर्ज करवाई गई। पुलिस ने प्रिजर्न्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस जब्त मोबाइल के जरिए यूज करने वाले बंदियों की जानकारी जुटा रही है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई